Home मनोरंजन समाचार Toxic Teaser: एक्शन अवतार में दिखीं नयनतारा, कियारा ने उड़ाए होश, हुमा,...

Toxic Teaser: एक्शन अवतार में दिखीं नयनतारा, कियारा ने उड़ाए होश, हुमा, तारा और रुकमनी के लुक से हटा पर्दा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdfddfee_1782891752754_1782891756448_e37968f4-981a-433e-8866-cbc83583d23a.jpg

यश की फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर आया है जिसमें फिल्म की लीडिंग हीरोइन होश उड़ा रही हैं। इस टीजर में कियारा अडवानी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुकमनी और तारा सुतारिया की पहली झलक को देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बाद अब यश की टॉक्सिक धमाका करने वाली है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस बीच फिल्म का के नया टीजार आ गया है जिसमें फिल्म की 5 लीडिंग हीरोइन के लुक से पर्दा हटा दिया गया है। इस डेढ़ मिनट से ज्यादा के टीजर में कियारा अडवानी का खूबसूरत अवतार, नयनतार का एक्शन, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमनी वसंत को देखा जा सकता है। साथ ही यश को औरतों के साथ एक्शन सीक्वेंस करते देखा जा सकता है। इस टीजर को 1 घंटे के समय में लाखों लोगों ने देख लिया है।

टॉक्सिक का टीजर

यश स्टारर टॉक्सिक का टीजर 1.41 मिनट का है जिसमें फिल्म की पांचों लीडिंग लेडीज के जलवे दिखाए गए हैं। टीजर का टाइटल है ‘लेडीज एंड लेडीज’। टीजर की शुरुआत यश के लव मेकिंग सीन से होती है। आगे बाइक चलाती नयनतारा और टब में डूबी कियारा की झलक दिखाई जाती है। रुकमनी बंदूक लेकर एक्शन कर रही है और हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया 60s के दशक के लुक में छाई हुई हैं। हाथ में सिगार और आंखों में अदाएं। इस टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए इंतजार बढ़ गया है। साथ ही डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म के इन महिला किरदारों को शानदार तरीके से पेश किया है। टीजर के अंत में यश को महिलाओं के साथ एक्शन करते देखा जा सकता है। फिल्म खास होने वाली है।

महिला किरदारों के नाम

फिल्म में महिला किरदारों के नाम की बात करें तो कियारा अडवानी नादिया बनीं हैं, नयनतारा गंगा का रोल निभाती दिखेंगी, हुमा कुरैशी को एलिजाबेथ और रुकमनी को मेलिसा के किरदारों में देखा जाएगा। तारा सुतारिका का किरदार रेबेका का होगा। वहीं यश को पहली बार इस फिल्म में डबल रोल में देखा जाएगा। मतलब वही फिल्म के हीरो होंगे। वो बेटे और पिता का रोल निभाते दिख सकते हैं, जैसे फिल्म जवान में शाहरुख खान ने किया था।

इसलिए इंग्लिश में बनाई गई फिल्म

इस फिल्म को इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में बनाया गया है। विदेश ऑडियंस को टारगेट करने के लिए इंग्लिश में फिल्म की शूटिंग हुई, विदेशी एक्शन कोरियोग्राफर JJ पेरी ने एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं। फिल्म सालार का म्यूजिक बनाने वाले रवि बसरूर ने टॉक्सिक फिल्म के म्यूजिक को भी कंपोज़ किया है। फिल्म की रिलीज पहले 19 मार्च और फिर 4 जून से टल चुकी है। अब आखिरकार ये फिल्म 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN