Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Toxic_GT_1786202510246_1786202517408_21dce239-b400-436c-8259-0cbc0e590191.jpgToxic A Fairy Tale for Grown-Ups: यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बात पब्लिक रिएक्शन की करें तो जहां कुछ फैंस तारीफों के पुल बांधते नजर आए, वहीं कुछ ने इसे ट्रोल किया है।
सुपरस्टार यश की फिल्म का ट्रेलर जिन्हें पसंद आया वो इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे, लेकिन जिन्हें यह फूहड़ लगा वो इसकी जमकर बुराई कर रहे हैं।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शनिवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही मिनटों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर हैशटैग टॉक्सिक ट्रेलर ट्रेंड करने लगा। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर अपने टाइटल को बखूबी जस्टिफाई करता है, लेकिन इस पर पब्लिक का क्या रिएक्शन है? चलिए जानते हैं कि यश और कियारा आडवाणी स्टारर मूवी ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर पर ऑडियंस का क्या कहना है।
लोगों को मजेदार लगा यश का न्यूड सीन
फिल्म में बोल्ड सीन्स से लेकर गालियों और न्यूडिटी की कोई कमी नहीं है। वॉयलेंस बेहिसाब रखा गया है, इतना कि कुछ सीन्स में शायद आप अपनी आंखें मींच लें या फिर मुंह फेर लें। फिल्म में एक सीन है जिसमें यश को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है। हालांकि सीन को ब्लर किया गया है लेकिन उनके सामने खड़ी एक्ट्रेस उनसे सवाल करती है- मुझे लगा था कि थोड़ी सभ्य और सामाजिक बातचीत होगी। इस पर यश पहले अपने नंगे बदन को देखते हैं और फिर जवाब देते हैं- क्या मैं तुम्हें सामाजिक लगता हूं?
कियारा के काम की खूब हो रही तारीफ
इस सीन पर ढेरों कमेंट और रिप्लाई आए हैं। एक यूजर ने लिखा- एक ही डालयॉग काफी है। वहीं दूसरे ने लिखा- लिमिट यह है कि कोई लिमिट नहीं है। कियारा आडवाणी फिल्म में काफी ब्रूटल अवतार में नजर आई हैं और कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। किसी ने लिखा कि इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, तो किसी ने लिखा- वह काफी ब्रूटल अवतार में नजर आई हैं। एक तरफ जहां तारीफें जमकर मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बुराई करने वालों की भी कोई कमी नहीं।
‘पीकी ब्लाइंडर्स’ की कॉपी है ट्रेलर?
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पूरे ट्रेलर को ही ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ की कॉपी बता दिया। किसी को यश का गालियों और बोल्डनेस की बरसात करना पसंद नहीं आया तो किसी को फिल्म का टोटल फील ही नहीं जमा। ट्रेलर में एक सीन है जिसमें कियारा आडवाणी का किरदार यश के चेहरे पर थूकता नजर आता है। इसी सीन को GIF में कट करके कई फैंस ने पोस्ट किया है और कमेंट सेक्शन में लिखा- अभी इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का यश की मूवी और उनके काम पर यही रिएक्शन है। कहना होगा कि रिएक्शन मिला जुला है, फिल्म थिएटर्स में क्या कमाल दिखाएगी, यह 26 अगस्त को साफ हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




