Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Toxic_Trailer_1786197007769_1786197012084_35fa226a-3167-47f4-b6e1-221d84ec84e4.jpgToxic Movie Trailer in Hindi: सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक तरफ जहां यश के फैंस के लिए यह रोमांच से भर देने वाला है, वहीं दूसरी तरफ रामायण के मेकर्स की शायद धड़कनें बढ़ गई होंगी।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शनिवार शाम 7 बजे रिलीज कर दिया गया है। मूवी सिनेमाघरों में इसी साल 26 अगस्त को रिलीज होगी और उससे पहले इसके धमाकेदार ट्रेलर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। फिल्म KGF के बाद यश को उत्तर भारत में एक धांसू एक्शन हीरो वाली इमेज मिली थी, लेकिन अब “टॉक्सिक” के बाद ऐसा लगता है कि उनकी यह इमेज पहले से कई गुना ज्यादा पावरफुल होने वाली है। तो चलिए जानते हैं ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में किन चीजों ने खींचा ध्यान।
बेहिसाब वॉयलेंस, गाली-गलौज और न्यूड सीन
टॉक्सिक के ट्रेलर में वह सब कुछ है, जो इसके नाम को जस्टिफाई करता है। जहां एक तरफ यह कहानी काफी टॉक्सिक लोगों से भरी हुई है। वहीं इसकी पंचलाइन थी ‘अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’। तो यकीन मानिए, इस फिल्म में गाली-गलौज से लेकर न्यूड सीन्स और बेहिसाब खून-खराबे तक सब कुछ डाला गया है। जाहिर है यह बच्चों के लिए नहीं है, लेकिन इसी के साथ कुछ सवाल और भी खड़े होते हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं फिल्म की कहानी।
फिल्म के ट्रेलर से मिलती है कहानी की क्या झलक?
बात फिल्म की कहानी की करें तो ट्रेलर की शुरुआत यश, कियारा आडवाणी और अन्य किरदारों के बैकड्रॉप का हिंट देने से होती है। सभी किरदारों का अतीत, या यूं कहें कि बचपन बहुत पेनफुल रहा है। वर्तमान जिंदगी में सभी बहुत बिगड़े हुए हैं और अलग-अलग तरह की जिंदगी जी रहे हैं। अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर राज करने की जंग और यश की उनके दुश्मन से बदला लेने की भूख भी ट्रेलर में साफ नजर आती है।
रामायण के लिए खतरा बन सकती है यश की टॉक्सिक?
सुपरस्टार यश जिस अवतार में इस फिल्म में रामायण से ठीक पहले नजर आए हैं, इसके कुछ सीक्वेंस, डायलॉग या इससे जुड़ी कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं जो रामायण के लिए खतरा बन जाएं। ऐसे में बहुत स्वाभाविक है कि इस फिल्म की वजह से रामायण के मेकर्स की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही हों। पब्लिक रिएक्शन की बात करें तो लोगों का एड्रेनलिन लेवल हाई है। एक यूजर ने लिखा- KGF से भी 10 कदम आगे। वहीं दूसरे ने लिखा- लिमिट ही लिमिटलेस रखी है।
फिल्म की कहानी, कास्ट और बजट
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह एक गैंग्सटर एक्शन थ्रिलर मूवी रहने वाली है जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में यश पिता और बेटे के डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े एक्टर्स अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। करीब 6 भाषाओं में डब हुई इस फिल्म का बजट 500 से 1000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
रामायण के लिए बन सकती है खतरा
‘टॉक्सिक’ के मामले में सबसे अहम बात यह है कि यह ‘रामायण’ से पहले रिलीज हो रही है, और इसका टॉपिक बड़ा ही बोल्ड है। फिल्म के टीजर और अन्य झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म में न्यूडिटी, एक्शन और बोल्ड कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली है। ऐसे में एक तरफ जहां यह यश की इमेज के लिए रिस्की साबित हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़ा सिर्फ एक विवाद ‘रामायण’ के हजारों करोड़ रुपये की बजट पर पानी फेर सकता है। देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




