Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/Anupaa_Twi_1779847149078_1779847153022_702487cd-3d65-417d-a6f0-88ec7c2c89d2.jpgAnupamaa Upcoming Twists: अनुपमा से नहीं जीत पाएगी तो श्रुति उसके कैफे की पानी सप्लाई बंद करवा देगी। इतना ही नहीं, वह अनुपमा के वेंडर को डबल पैसा देना शुरू करेगी, ताकि वो अनुपमा को माल बेचना बंद कर दे।
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में श्रुति बदले की आग में जलती हुई घटियापन और नीचता की सारी हदें पार कर जाएगी। हैरत तो उसे तब होगी, जब वो देखेगी कि उसके इतना सब करने के बाद भी अनुपमा के चेहरे पर मुस्कान है। श्रुति देखेगी कि अनुपमा इतने सब के बाद भी बजाए पलटवार करने के, खामोशी से मुश्किलों का सामना कर रही है और लगातार जीत की तरफ बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं।
जीत के लिए श्रुति का एक और घटिया प्लान
श्रुति एक दिन खिसिआई हुई अनुज कैफे में घुसेगी। राही और प्रेम खाली टेबल्स पर बैठे ग्राहकों का इंतजार कर रहे होंगे। श्रुति झल्लाई हुई आएगी और कहेगी कि इस कैफे में घुसने से पहले इस गली में घुसना पड़ता है। वह कहेगी कि रोज अनुपमा के कैफे में सुबह-सुबह इतनी भीड़ देखकर उसका मूड ऑफ हो जाता है। आगे श्रुति राही-प्रेम से जो कहेगी उसे सुनकर दोनों खामोश हो जाएंगे। उन्हें महसूस होगा कि श्रुति न सिर्फ खुद गलत कर रही है, बल्कि उन्हें भी गलत राह पर चलने को कह रही है। हालांकि दोनों खामोश रहेंगे।
बंद करवाएगी अनु के कैफे की पानी सप्लाई
श्रुति कहेगी कि अब से वो जहां से कैफे के लिए सामान खरीदा करते थे, वहां से खरीदने की बजाए अनुपमा के वेंडर से सामान खरीदा करेंगे। श्रुति सुझाव देगी कि हम अनुपमा के वेंडर को डबल पैसे देकर सामान लेंगे, इससे वो अनुपमा को सामान देना बंद कर देगा। प्रेम दो पल सोचने के बाद श्रुति की हां में हां मिला देगा और कहेगा कि कॉम्पटिशन में सब जायज है। जबकि असल में वो किसी भी कीमत पर जीतकर खुद को साबित करना चाहता है। राही खामोश रहेगी क्योंकि उसे महसूस हो जाएगा कि वो गलत कर रही है। इतना ही नहीं श्रुति ‘लव यू जिंदगी’ कैफे की वॉटर सप्लाई भी बंद करवा देगी। हालांकि इस बारे में वो राही और प्रेम को नहीं बताएगी।
दामाद जी को अभी भी नहीं आ रही है अक्ल
नतीजा यह होगा कि अनुपमा के कैफे के ग्राहक खाना देरी से आने की वजह से अनुज कैफे में जाने लगेंगे। दरवाजे पर ही ग्राहकों के स्वागत को खडे़ श्रुति और अनुपमा के दामाद जी (प्रेम) का सीना 56 हो जाएगा। वो घमंड और अकड़ में ऐसा दिखाएंगे कि जाने कितनी बड़ी जीत हासिल की हो। इसी दौरान वसुंधरा भी आ पहुंचेगी और अपने पोते प्रेम की बलाएं लेने लगेगी। लेकिन फिर कुछ ऐसा होगा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। शाह परिवार के सभी लोग एक साथ आ जमा होंगे और ढेरों बाल्टियों और पाइपों से कैफे में पानी पहुंचाने लगेंगे। अनुपमा यह भी तय करेगी कि वो किसी दूसरे वेंडर से सामान खरीदेंगे जो सस्ते में दे। यह सब देखकर श्रुति और प्रेम के सीने पर सांप लोटने लगेंगे।
अनुपमा जीतेगी और मुंह की खाएगी श्रुति
वसुंधरा कहेगी कि ये शाह परिवार के लोग कितने दोगले हैं, हमेशा एक दूसरे से कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ते हैं। लेकिन जब मुसीबत आती है तो एकजुट हो जाते हैं। प्रेम-राही को समझ नहीं आएगा कि पानी की सप्लाई किसने कटवाई है, लेकिन वहीं खड़ा गौतम सब समझ जाएगा और श्रुति की तरफ देखते हुए कहेगा कि लगता है किसी ने पानी की सप्लाई कटवा दी है। मिनट भर में अनुपमा के कैफे में नए ग्राहक आने शुरू हो जाएंगे जिन्हें वो असल सिचुएशन बताकर दिल जीत लेगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







