Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/27_may_horror_movie__1779848730742_1779848735039_3f09cf1b-6513-4c9d-80ef-69a895adbbe3_1779848761818_d0707552-9608-41ad-9e3e-ed422a8cc508.jpgHorror Movie: अगर आप कुछ नया, सस्पेंस से भरा, दिमाग को हिला देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं तो ये हॉरर फिल्म आपके लिए है।
Horror Movie: सोशल मीडिया पर एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म का नाम बहुत ट्रेंड कर रहा है। ये फिल्म साल 2023 में आई थी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कोई भारी-भरकम डायलॉग्स नहीं हैं जिनकी वजह से आपको डर लगे। इसके सीन्स ही आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
क्यों देखें ये फिल्म?
1. इस पूरी फिल्म में सिर्फ एक या दो शब्द ही बोले गए हैं। बिना किसी बातचीत के, सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस के जरिए जो डर और सस्पेंस पैदा किया गया है वह काबिल ए तारीफ है।
2. आमतौर पर एलियन वाली फिल्मों में तबाही, जंग और दुनिया को बचाने का ड्रामा दिखाया जाता है। लेकिन ये फिल्म बहुत पर्सनल है। ये एक अकेली लड़की और उसके घर में घुसे एलियंस के बीच की लुका-छिपी की कहानी है, जो इसे बेहद अनोखा बनाती है।
3. पूरी फिल्म का दारोमदार कैटिलिन (ब्रीन का किरदार) के कंधों पर है। बिना बोले सिर्फ अपनी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से डर, दुख और जीने की तड़प को पर्दे पर उतारना बेहद मुश्किल काम है, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है।
4. ये सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है। एलियंस से लड़ाई के पीछे ब्रीन के अपने अतीत के गुनाह, अकेलेपन और गिल्ट की कहानी है। फिल्म का अंत आपको सोचने पर मजबूर कर देता है।
क्यों न देखें ये फिल्म?
1. अगर आप ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ या ‘ऐनाबेल’ जैसी डराने वाली फिल्में या भूत वाली फिल्म देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए नहीं है। ये एक साइकोलॉजिकल और सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।
2. क्योंकि फिल्म में कोई डायलॉग्स नहीं हैं इसलिए कुछ दर्शकों को इसका नैरेटिव थोड़ा स्लो या अजीब लग सकता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जहां सब कुछ साफ-साफ समझाया जाता है, तो इसकी खामोशी आपको बोर कर सकती है।
3. फिल्म का क्लाइमेक्स और एंडिंग काफी सिम्बॉलिक है। डायरेक्टर ने सब कुछ दर्शकों की कल्पना और समझ पर छोड़ दिया है। अगर आपको सीधे और स्पष्ट अंत वाली फिल्में पसंद हैं, तो इसका क्लाइमेक्स आपके सिर के ऊपर से जा सकता है।
फिल्म का नाम और ओटीटी
इस फिल्म का नाम ‘नो वन विल सेव यू’ (No One Will Save You) है। मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे Hulu ऐप पर रिलीज किया था। भारत में रहने वाले लोग इस फिल्म को डिज्नी पर देख सकते हैं। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 6.2 है। वहीं रोटन टोमैटोज ने इसे 82% की रेटिंग दी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







