Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/17_june_movies_1781704077671_1781704083482_7ca065c6-7a2c-4dd3-8037-fea1fa445cbc.jpgMovies Releasing in 2027: अगले साल 9 मोस्ट अवेटेड फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। अगर आप इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
अगर आप अपनी पसंदीदा फिल्मों और सुपरस्टार्स को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, तो आपको थोड़ा सब्र करना होगा। कई बड़ी और मच-अवेटीड फिल्में इस साल नहीं, बल्कि अगले साल यानी 2027 में थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि साल 2027 में कौन कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
जनवरी
साल की शुरुआत ही एक बहुत बड़े मुकाबले से होने जा रही है। 21 जनवरी को दो दिग्गज निर्देशकों की फिल्में आमने-सामने होंगी।
लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे।
छत्रपति शिवाजी महाराज: ऋषभ शेट्टी इस ऐतिहासिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं।
मार्च
मार्च के महीने में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
स्पिरिट (5 मार्च): ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं।
सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म: सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक बड़ी फिल्म भी मार्च में ही रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक तारीख आना अभी बाकी है।
अप्रैल
वाराणसी (7 अप्रैल): दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की इस मच-अवेटीड फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े नाम एक साथ नजर आने वाले हैं।
अगस्त
स्त्री 3 (13 अगस्त): ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की यह पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों को डराने और हंसाने आ रही है।
अक्टूबर
रामायण – पार्ट 2: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट जहां इसी साल रिलीज होने जा रहा है, वहीं इस भव्य सिनेमाई सफर का दूसरा हिस्सा अगले साल अक्टूबर में थिएटर्स में दस्तक देगा।
दिसंबर
साल का अंत भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे अनोखे कॉन्सेप्ट्स के साथ होगा।
तुंबाड 2 (3 दिसंबर): कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुंबाड’ का सीक्वल दिसंबर की शुरुआत में आ रहा है, जिसमें सोहुम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
महा मुंज्या (24 दिसंबर): मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की अगली दिलचस्प फिल्म ‘महा मुंज्या’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।
नोट: फिल्मों की ये लिस्ट और रिलीज डेट्स मेकर्स की शुरुआती घोषणाओं पर आधारित हैं। आगे चलकर बॉक्स ऑफिस क्लैश रोकने और प्रोडक्शन की वजह से इनकी रिलीज डेट्स बदल सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






