Home rss world hindi US मिलिट्री बेस के ऊपर उड़ा 100 फीट का ‘UFO’! क्या आ...

US मिलिट्री बेस के ऊपर उड़ा 100 फीट का ‘UFO’! क्या आ गए एलियंस?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक समय ऐसा भी आया, जब वह ऑब्जेक्ट बादलों के बीच जाकर लगभग गायब होता हुआ नजर आया। हालांकि, इन दावों की असलियत अभी साफ नहीं है।

अमेरिका में एक बार फिर आसमान में दिखे एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट ने हलचल मचा दी है। दावा है कि करीब 100 फीट लंबी काली त्रिकोणीय चीज को कोलोराडो के एक सैन्य ठिकाने के ऊपर उड़ते हुए रिकॉर्ड किया गया था। इस घटना से जुड़े दो कथित सीक्रेट वीडियो अब अमेरिकी सरकार की जांच के दायरे में हैं।

इस मामले की रिपोर्ट सबसे पहले न्यू यॉर्क पोस्ट ने प्रकाशित की थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने भी कहा है कि वह इन दावों की जांच कर रहा है।

दो रात लगातार रिकॉर्ड हुआ रहस्यमयी ऑब्जेक्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, ये कथित वीडियो साल 2023 में लगातार दो रातों में रिकॉर्ड किए गए थे। दावा है कि कोलोराडो के एक सैन्य ठिकाने के पास तैनात एक सर्विस मेंबर ने अपने निजी मोबाइल फोन से इन्हें रिकॉर्ड किया था।

चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि आसमान में दिखाई दे रही चीज काफी बड़ी और काले रंग की थी। उसका आकार त्रिकोण जैसा था और वह पहाड़ों के ऊपर से गुजरती दिखाई दी।

एक समय ऐसा भी आया, जब वह ऑब्जेक्ट बादलों के बीच जाकर लगभग गायब होता हुआ नजर आया। हालांकि, इन दावों की असलियत अभी साफ नहीं है।

एयरफोर्स की जांच एजेंसी के पास होने का दावा

New York Post ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इन कथित वीडियो कोलोराडो स्थित एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन के पास हैं। रिपोर्ट में उन फाइलों के नंबर भी बताए गए हैं, जिन्हें सूत्रों ने इन रिकॉर्डिंग से जुड़ा बताया है।

लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा पेंच यही है कि वीडियो अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

इस वजह से फिलहाल यह स्वतंत्र रूप से जांचना संभव नहीं है कि ऑब्जेक्ट वास्तव में कितना बड़ा था, उसका आकार कैसा था या वह आसमान में किस तरह उड़ रहा था।

अमेरिकी सरकार ने क्या कहा?

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोल वाल्डेज ने सोशल मीडिया पर कहा कि विभाग की टीम इस रिपोर्ट को देख रही है। उन्होंने संकेत दिया कि जांच में अगर कोई जानकारी सामने आती है तो उसे विभाग के PURSUE कार्यक्रम के जरिए सार्वजनिक किया जा सकता है।

हालांकि, सरकार के इस बयान का मतलब यह नहीं है कि कथित वीडियो मिल चुके हैं या उनकी सत्यता की पुष्टि हो गई है।

अभी तक यह भी साबित नहीं हुआ है कि वीडियो में दिखाई देने वाली चीज वास्तव में UFO थी। यह भी संभव है कि वह कोई सैन्य विमान, ड्रोन या कोई दूसरी पहचानी जा सकने वाली चीज हो।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है- कोलोराडो के सैन्य ठिकाने के ऊपर आखिर वह रहस्यमयी त्रिकोणीय ऑब्जेक्ट क्या था? इसका जवाब कथित वीडियो सामने आने और अमेरिकी जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN