Home rss sports hindi VETO पर दिखेगा IND vs PAK का महामुकाबला, फ्री में देख पाएंगे...

VETO पर दिखेगा IND vs PAK का महामुकाबला, फ्री में देख पाएंगे SAFF चैंपियनशिप 2026 के सभी मैच

2
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत के सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO ने SAFF चैंपियनशिप 2026 के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। ऐसे में फुटबॉल फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव एक्शन बिना किसी सब्सक्रिप्शन शुल्क के देख सकेंगे। 5 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। VETO प्लेटफॉर्म पर इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा।

VETO के स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में जुड़ा एक और बड़ा टूर्नामेंट

SAFF चैंपियनशिप के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करना VETO के लाइव स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल मुकाबले को लेकर दोनों देशों के फैंस में खासा उत्साह रहता है। ऐसे में इस टूर्नामेंट के प्रसारण से VETO को भारतीय खेल दर्शकों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने का भी मौका मिलेगा।

VETO की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने इस साझेदारी को लेकर कहा कि लाइव स्पोर्ट्स दर्शकों को एक साथ जोड़ने की ताकत रखते हैं और भारत-पाकिस्तान जैसे मुकाबले प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करते हैं। SAFF चैंपियनशिप 2026 के हमारे स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में शामिल होने से हमारा लक्ष्य बिना सब्सक्रिप्शन शुल्क के भारतीय परिवारों तक ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेलों का रोमांच पहुंचाना है।

दो ग्रुप में बंटी हैं 6 टीमें

SAFF चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने वाली 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और मालदीव को जगह मिली है, जबकि ग्रुप बी में भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के जुड़ने से VETO के स्पोर्ट्स कार्निवल को भी मजबूती मिलेगी। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस जैसे खेलों में 300 घंटे से ज्यादा की लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

क्या है VETO?

VETO भारत का सब्सक्रिप्शन-फ्री और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया OTT प्लेटफॉर्म है। यह खास तौर पर कनेक्टेड टीवी (CTV) यानी स्मार्ट टीवी पर बेहतर मनोरंजन अनुभव देने पर केंद्रित है। प्लेटफॉर्म पर 12 भाषाओं में 60 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल उपलब्ध हैं। इसके अलावा फिल्मों, म्यूजिक, न्यूज, स्पोर्ट्स, पॉडकास्ट, वेब सीरीज और ऑन-डिमांड कंटेंट की भी सुविधा मिलती है। VETO का उद्देश्य अलग-अलग भाषाओं और रुचियों वाले दर्शकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन और स्पोर्ट्स कंटेंट उपलब्ध कराना है।

SOURCE : KHABAR INDIAN TV