Home - Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए वेरिएंट लॉन्च,...

Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए वेरिएंट लॉन्च, Flipkart पर सामने आई कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo ने भारत में T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं। दोनों मॉडल Flipkart पर लिस्ट हो गए हैं और उनकी सेल अगले महीने Big Billion Days Sale के दौरान शुरू हो सकती है।

Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने T5 सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं। दोनों नए कॉन्फिगरेशन को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। फिलहाल इन पर ‘Coming Soon’ टैग दिखाई दे रहा है। कंपनी के ये नए वेरिएंट अक्टूबर में होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo T5 Lite 5G के नए मॉडल में 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। Flipkart लिस्टिंग में इसकी कीमत 30,999 रुपये बताई गई है। हालांकि, यह कीमत फोन के पहले लॉन्च किए गए वेरिएंट्स की तुलना में काफी ज्यादा दिखाई देती है। Vivo ने T5 Lite 5G को जुलाई, 2026 में भारत में 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया था। इसलिए नए 4GB+64GB मॉडल की बिक्री शुरू होने पर कीमत और उपलब्ध ऑफर्स पर नजर रखना जरूरी होगा।

ऐसे हैं डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस को IP65 रेटिंग भी मिली है।

Vivo T5 Pro 5G का भी नया वेरिएंट

दूसरी तरफ, Vivo T5 Pro 5G को भी नया RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिला है। इसका नया वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और Flipkart पर इसकी कीमत 49,999 रुपये लिस्ट की गई है। यह मॉडल भी फिलहाल ‘Coming Soon’ टैग के साथ दिखाई दे रहा है। इससे पहले Vivo T5 Pro 5G को भारत में 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का Bokeh कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

सेल के दौरान खरीद पाएंगे फोन

दोनों नए वेरिएंट फिलहाल Vivo India की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं और Flipkart पर इनकी लिस्टिंग सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी स 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान की जाएगी। ऐसे में बिक्री शुरू होने पर बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के साथ इनकी प्रभावी कीमत में बदलाव हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN