Home - Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी; जानें...

Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी; जानें कीमत और फीचर्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च कर दी है। इसमें 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले, 25 दिन तक की बैटरी लाइफ, GPS, ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

स्मार्टफोन ब्रैंड Vivo ने भारतीय मार्केट में अपनी पहली स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च कर दी है। कंपनी की यह नई स्मार्टवॉच 25 दिनों तक की बैटरी लाइफ, बड़े AMOLED डिस्प्ले और एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आई है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग, गूगल मैप्स नेविगेशन और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी ने इसे Obsidian Black और Stellar White कलर में पेश किया है।

सम्बंधित सुझाव

Vivo Watch GT 2 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 3 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक शुरू की है।

Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले

Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 82.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इससे डिस्प्ले पर कंटेंट देखने और स्मार्टवॉच इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

इसमें हाई-ग्लॉस एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम दिया गया है। स्मार्टवॉच में कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉच फेस और क्विक रिलीज स्ट्रैप मैकेनिज्म भी मिलता है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से वॉच का लुक बदल सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

25 दिन तक चलेगी बैटरी

इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि Vivo Watch GT 2 लाइट यूसेज में एक बार चार्ज करने पर 25 दिनों तक चल सकती है। वहीं, नॉर्मल यूजेस में इसकी बैटरी लाइफ 14 दिनों तक बताई गई है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) चालू रखने पर यह 12 दिनों तक चल सकती है। इसमें 595mAh की बैटरी दी गई है।

100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ ट्रैकिंग

Vivo Watch GT 2 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इनमें रनिंग, साइकिलिंग, जिम वर्कआउट, बैडमिंटन, टेनिस और पिकलबॉल जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। इसमें रनिंग कोच और गाइडेड ट्रेनिंग कोर्स भी मिलते हैं।

स्मार्टवॉच में रनिंग के दौरान ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम, फ्लाइट टाइम और वर्टिकल ऑसिलेशन जैसी जानकारियां भी मिल सकती हैं। इसमें पांच सैटेलाइट सिस्टम को सपोर्ट करने वाला GPS दिया गया है, जिससे यूजर्स बिना स्मार्टफोन साथ रखे आउटडोर वर्कआउट के रूट ट्रैक कर सकते हैं।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स हैं। यह नींद के अलग-अलग स्टेज, रेस्पिरेटरी रेट और HRV से जुड़ी जानकारी भी ट्रैक कर सकती है। इसमें महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि ये फीचर्स सामान्य फिटनेस और वेलनेस के लिए हैं और किसी तरह की मेडिकल जांच के विकल्प नहीं हैं।

ब्लूटूथ कॉलिंग और गूगल मैप्स का सपोर्ट

कनेक्टिविटी के मामले में भी Vivo Watch GT 2 में कई फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स स्मार्टवॉच से सीधे ब्लूटूथ कॉल कर और रिसीव कर सकेंगे। इसमें मैसेज सिंक्रोनाइजेशन और चुनिंदा ऐप्स के लिए क्विक रिप्लाई का फीचर भी है।

इसके अलावा गूगल मैप्स नेविगेशन, फ्लाइट और ट्रेन रिमाइंडर तथा फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स ऐप्स के नोटिफिकेशन भी देखे जा सकते हैं। इसमें ऑफलाइन वॉकी-टॉकी फीचर दिया गया है, जो दो स्मार्टवॉच के बीच 150 मीटर और स्मार्टवॉच व कम्पैटिबल फोन के बीच 300 मीटर तक की दूरी पर काम कर सकता है। इसके लिए इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होती।

यह स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों के साथ कम्पैटिबल है। हालांकि, कुछ खास फीचर्स केवल Vivo और iQOO के OriginOS 6 या उससे नए वर्जन वाले स्मार्टफोन के साथ ही काम करेंगे। ऑफर की बात करें तो, Vivo Watch GT 2 खरीदने पर चुनिंदा Vivo स्मार्टफोन के साथ 1,500 रुपये का बंडल डिस्काउंट मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN