Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/climax_ott_1793367422926_mvyE_1793367434570_eDQ0_775aa0ad-9f85-412f-8111-f76036f8c9c9_LkPW.pngOTT Weekend Watch: वीकेंड पर अगर आप शानदार क्लाइमेक्स ट्विस्ट वाली फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको पांच ऐसी ही हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको ये भी बता रहे हैं कि आप इन फिल्मों को कहां देख सकते हैं।
अगर आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जिनके क्लाइमेक्स के ट्विस्ट और टर्न्स दिमाग को हिला दें, तो हम आपको पांच ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो आप इस वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। इन फिल्मों के क्लाइमेक्स यकीनन आपको हैरान कर देंगे। फिल्मों के नाम के साथ-साथ इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग और इन फिल्मों को कहां देखना है, हम आपको बता रहे हैं।
कौन?
IMDb रेटिंग: 7.8
कहां देखें: यूट्यूब
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आए थे। 1 घंटे 30 मिनट की फिल्म की कहानी एक तूफानी बारिश वाली रात से होती है। एक लड़की घर में अकेले रह रही होती है। वो अपने माता-पिता से पूछती है कि वो लोग घर कब लौटेंगे? इसी दौरान वो न्यूज देखती है कि शहर में एक सीरियल किलर घूम रहा है। तभी अचानक उसके घर की घंटी बजती है। दरवाजे पर एक अनजान शख्स मिस्टर मल्होत्रा का घर ढूंढ रहा होता है। पहले तो वो लड़की उसे घर के अंदर आने देने में हिचकिचाती है। लेकिन तभी उस लड़की को एहसास होता है कि उसके घर में उसके अलावा भी कोई मौजूद है। उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि दरवाजे पर खड़ा अनजान शख्स भी घर के अंदर आ जाता है। तीनों के बीच कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दर्शकों के मन में सीरियल किलर को लेकर सवाल आने लगते हैं। इन तीनों में सीरियल किलर कौन है, इसका खुलासा आपको हैरान कर देगा। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया है।
कहानी
IMDb रेटिंग: 8.1
कहां देखें: प्राइम वीडियो
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। कहानी की गिनती बॉलीवुड की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में होती है। फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में भी एक ऐसा ट्विस्ट है जो आपका दिमाग घुमा देगा। फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो लंदन से कोलकाता अपने पति को ढूंढने आती है। इस महिला को उसका पति ढूंढने में एक लोकल पुलिस ऑफिसर मदद करता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उलझती चली जाती है। फिल्म के अंत में एक बहुत ही हैरान करने वाला खुलासा होता है।
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक
IMDb रेटिंग: 7.2
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अक्सर अपने बॉस से डांट खाता है। उसके जीवन में कई समस्याएं हैं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उस लड़के के पास एक अनजान फोन कॉल आता है। वो कार्तिक से कहता है कि वो उसकी जिंदगी बदल देगा। फिल्म का सस्पेंस इस फोन कॉल में कैद है। विजय लालवानी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।
तलाश: द आंसर लाइज विदइन
IMDb रेटिंग: 7.3
कहां देखें: प्राइम वीडियो
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। तलाश में आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी इंस्पेक्टर शेखावत और उनकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। कपल के बेटे की मौत हो जाती है। इंस्पेक्टर शेखावत की पत्नी खुलकर अपना दुख दिखाती है, लेकिन इंस्पेक्टर खुद को एक एक्टर की मर्डर मिस्ट्री का केस सुलझाने में उलझा लेता है। इस केस के दौरान इंस्पेक्टर के साथ कुछ अजीब घटनाएं घटती हैं।
अंधाधुन
IMDb रेटिंग: 8.2
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक पियानो टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंधा होता है। वो एक मर्डर का गवाह बन जाता है। इसके बाद एक के बाद एक वो मुसीबतों में फंसता चला जाता है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या आकाश वाकई अंधा होता है या फिर वो सिर्फ अंधे होने का नाटक कर रहा होता है?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




