Home - WhatsApp डाउनलोड करते समय रहें सावधान, 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया...

WhatsApp डाउनलोड करते समय रहें सावधान, 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया असली जैसा दिख रहा नकली ऐप, आप ऐसे रखें खुद को सेफ

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Play Store पर WhatsApp जैसा दिखने वाला एक फर्जी ऐप 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ऐसे ऐप का इस्तेमाल यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स और चैट को खतरे में डाल सकता है। जानें कैसे खुद हो बचाएं इस स्कैम से:

अगर आप Android फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। Google Play Store पर WhatsApp Messenger के नाम से एक फेक ऐप सामने आया है, जिसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। चिंता की बात यह है कि इस ऐप का नाम, लोगो, स्क्रीनशॉट और डिस्क्रिप्शन असली WhatsApp से काफी मिलता-जुलता है। ऐसे में पहली नजर में यूजर्स के लिए दोनों के बीच अंतर पहचानना मुश्किल हो सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्जी ऐप Play Store के सर्च रिजल्ट में Sponsored लिस्टिंग के तौर पर असली WhatsApp से ऊपर भी दिखाई दिया। आइए जानते हैं कि इस फर्जी ऐप की पहचान कैसे करें और अगर आपने इसे डाउनलोड कर लिया है, तो अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाएं।

कैसे पता चली नकली WhatsApp ऐप की डिटेल

यह मामला तब सामने आया जब Reddit पर एक यूजर ने Google Play Store पर WhatsApp जैसा दिखने वाला ऐप देखा। इसके बाद Android Authority और The Verge जैसी टेक वेबसाइट्स ने भी इस मामले को रिपोर्ट किया। यह ऐप सितंबर 2026 से Play Store पर मौजूद था और इसे 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके थे।

फर्जी ऐप से आपको क्या खतरा हो सकता

किसी नकली ऐप का सबसे बड़ा खतरा यह है कि यूजर उसे असली समझकर अपनी पर्सनल डिटेल तक पहुंच सकता है। ऐप को दी गई परमिशन और उसके काम करने के तरीके के हिसाब से कॉन्टैक्ट्स, फाइल्स या दूसरी डिटेल्स तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस फर्जी WhatsApp ऐप के मामले में यह साबित नहीं हुआ है कि उसने सभी डाउनलोड करने वालों का डेटा चुरा लिया।

WhatsApp डाउनलोड करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

– डेवलपर का नाम देखें: WhatsApp के लिए डेवलपर WhatsApp LLC होना चाहिए।

– कितना डाउनलोड हुआ है ये चेक करें: असली ऐप के डाउनलोड बहुत ज्यादा हैं, लेकिन सिर्फ डाउनलोड देखकर फैसला न करें।

– ऐप के रिव्यू पढ़ें: रेटिंग और यूजर रिव्यू पर ध्यान दें। रिव्यू न दिखने पर एक्स्ट्रा सावधानी बरतें।

– परमिशन चेक करें: ऐप को वही परमिशन दें, जो उसके काम के लिए जरूरी हों।

– आधिकारिक लिंक से डाउनलोड करें: WhatsApp की आधिकारिक वेबसाइट whatsapp.com से Android डाउनलोड लिंक खोलना एक सुरक्षित तरीका है। इन बातों का ध्यान रखने से नकली ऐप डाउनलोड करने का खतरा कम किया जा सकता है।

अगर आपने नकली WhatsApp इंस्टॉल कर लिया है तो क्या करें?

अगर आपके फोन में संदिग्ध WhatsApp ऐप इंस्टॉल है, तो घबराने के बजाय कुछ जरूरी कदम उठाएं।

Step 1: सबसे पहले ऐप को अनइंस्टॉल करें। इसके बाद Play Store से आधिकारिक WhatsApp Messenger इंस्टॉल करें या WhatsApp की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड लिंक खोलें।

Step 2: अगर आपने फेक ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज किया था या वेरिफिकेशन कोड शेयर किया था, तो WhatsApp को अपने नंबर से दोबारा रजिस्टर करके अकाउंट सुरक्षित करें। WhatsApp की सेटिंग में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करना भी अच्छा है।

Step 3: इसके अलावा, फोन की सेटिंग में जाकर उस ऐप को दी गई परमिशन चेक करें। अगर आपने कोई पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी दर्ज की थी, तो संबंधित अकाउंट का पासवर्ड बदलें।

असली और नकली WhatsApp में क्या अंतर है?

असली और नकली WhatsApp में अंतर पहचानने के लिए सबसे पहले ऐप के डेवलपर का नाम चेक करना चाहिए। Google Play Store पर असली WhatsApp Messenger को WhatsApp LLC ने पब्लिश किया है। अगर ऐप का नाम और लोगो WhatsApp जैसा है, लेकिन डेवलपर का नाम अलग है, तो उसे डाउनलोड करने से बचें। उदाहरण के लिए, हाल ही में सामने आए फेक ऐप को ‘Agment Assets sallu’ नाम के डेवलपर ने पब्लिश किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN