Home - WhatsApp ने बंद करने वाला बड़ी ट्रिक! अब नहीं पता लगेगा किसने...

WhatsApp ने बंद करने वाला बड़ी ट्रिक! अब नहीं पता लगेगा किसने किया हुआ है आपको Block

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp एक ऐसा बदलाव करने वाला है जिससे आपने अगर किसी को Block किया है तो उसे पता नहीं चल पाएगा। WhatsApp का नया अपडेट दिखाता है कि कंपनी Privacy को लेकर लगातार सख्त होती जा रही है।

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। WhatsApp पर अब पता नहीं लगाया जा सकेगा की आपको Block किया गया है या नहीं। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ टेक एक्सपर्ट्स ने एक ऐसे तरीके का पता लगाया था जिसकी मदद से यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि किसी कॉन्टैक्ट ने आपको Block किया है या नहीं। अब WhatsApp इस तरीके को बंद करने की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने Encryption सिस्टम में बदलाव की टेस्टिंग कर रही है ताकि Block करने वाले व्यक्ति की प्राइवेसी और बेहतर तरीके से सुरक्षित रह सके।

WhatsApp क्या बदलने की तैयारी कर रहा है?

रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp अपने Encryption सिस्टम में बदलाव कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यूजर या रिसर्चर तकनीकी तरीकों से यह पता न लगा सके कि उसे किसी ने Block किया है या नहीं। अगर यह अपडेट जारी होता है, तो पहले इस्तेमाल की जाने वाली Block Detection Trick काम करना बंद कर देगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह सिर्फ टेस्टिंग में है और WhatsApp ने इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है।

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

आम WhatsApp यूजर्स के लिए फिलहाल कुछ भी नहीं बदलेगा। चैटिंग, कॉलिंग, स्टेटस और दूसरे फीचर्स पहले की तरह काम करते रहेंगे। अगर भविष्य में यह फीचर लॉन्च होता है, तो केवल इतना फर्क पड़ेगा कि किसी ने आपको Block किया है या नहीं, इसको कन्फर्म करना और मुश्किल हो जाएगा। WhatsApp का मानना है कि किसी को Block करना एक पर्सनल फैसला है और इसकी जानकारी भी पर्सनल ही रहनी चाहिए।

अभी भी WhatsApp पर Block होने का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं मिलता। अगर किसी व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो नहीं दिख रही, Last Seen नजर नहीं आ रहा, Message पर सिर्फ एक Tick आ रहा है या Call नहीं लग रही, तो ये केवल संकेत हो सकते हैं। लेकिन इनमें से कोई भी चीज 100% यह साबित नहीं करती कि आपको Block किया गया है। नई टेस्टिंग के बाद ऐसे तकनीकी तरीकों से भी पुष्टि करना मुश्किल हो सकता है। पिछले कुछ सालों में WhatsApp ने Privacy से जुड़े कई फीचर लॉन्च किए हैं। कंपनी Chat Lock, Secret Code, Privacy Checkup और Advanced Privacy जैसे फीचर्स लाई है। अब Block Status को और ज्यादा निजी बनाने के लिए भी कंपनी काम कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN