Home - WhatsApp पर अब आवाज वाले स्टिकर भेज सकेंगे यूजर्स; कैसे बनाएं और...

WhatsApp पर अब आवाज वाले स्टिकर भेज सकेंगे यूजर्स; कैसे बनाएं और भेजें? जानें पूरा तरीका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp के नए Sound Stickers फीचर से यूजर्स वीडियो को एनिमेटेड स्टिकर में बदलकर उसमें अपनी आवाज, ऑडियो क्लिप और साउंड इफेक्ट जोड़ सकेंगे। जानिए इन्हें बनाने, भेजने और सुनने का पूरा तरीका।

WhatsApp पर दोस्तों और परिवार के साथ चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए यूजर्स अक्सर स्टिकर का इस्तेमाल करते हैं। अब कंपनी एक ऐसा फीचर ला रही है, जिसकी मदद से इन स्टिकर्स में आवाज भी जोड़ी जा सकेगी। इस फीचर का नाम Sound Stickers है। इसकी मदद से यूजर्स किसी वीडियो को एनिमेटेड स्टिकर में बदलकर उसमें अपनी आवाज, मजेदार साउंड इफेक्ट या कोई दूसरी ऑडियो क्लिप जोड़ सकेंगे। यानी अब यूजर्स सिर्फ स्टिकर भेजने के बजाय आवाज वाले स्टिकर के जरिए भी अपनी बात कह सकेंगे।

खास बात है कि इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही स्टिकर तैयार कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि WhatsApp पर Sound Stickers कैसे बना सकते हैं और इन्हें चैट में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp पर Sound Stickers कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें।
  • अब उस व्यक्ति की चैट खोलें, जिसे आप स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • मैसेज बॉक्स के पास दिए गए इमोजी आइकन पर टैप करें और Sticker सेक्शन में जाएं।
  • यहां Create Sticker का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करें।
  • अब फोन की गैलरी से अपनी पसंद का कोई वीडियो चुनें। WhatsApp इस वीडियो को अपने आप एनिमेटेड स्टिकर में बदल देगा।
  • स्टिकर एडिटर स्क्रीन के ऊपर दिए गए Audio आइकन पर टैप करें।
  • अब आपके सामने आवाज जोड़ने के लिए अलग-अलग विकल्प आएंगे।
  • अपनी पसंद का ऑडियो चुनें और स्टिकर का प्रीव्यू देखें।
  • सबकुछ सही होने पर Send बटन पर टैप कर दें।
  • इस तरह आपका वीडियो आवाज वाले स्टिकर में बदल जाएगा और आप इसे किसी भी पर्सनल चैट या ग्रुप में भेज सकेंगे।

स्टिकर में अपनी आवाज कैसे जोड़ें?

Sound Stickers फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स अपनी आवाज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए स्टिकर एडिटर में Audio आइकन पर टैप करने के बाद रिकॉर्डिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपनी आवाज रिकॉर्ड करके उसे स्टिकर के साथ जोड़ सकते हैं।

अगर आप अपनी आवाज रिकॉर्ड नहीं करना चाहते तो फोन में मौजूद किसी ऑडियो फाइल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फाइल मैनेजर से अपनी पसंद की ऑडियो क्लिप चुननी होगी। इसके अलावा वीडियो की ओरिजिनल आवाज को भी स्टिकर के साथ बनाए रखने का विकल्प मिलेगा। कुछ यूजर्स को पहले से दिए गए मजेदार साउंड इफेक्ट्स चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

WhatsApp पर मिले Sound Stickers को कैसे यूज करें?

अगर आपको कोई दोस्त आवाज वाला स्टिकर भेजता है तो उसे सुनने के लिए अलग से कोई सेटिंग करने की जरूरत नहीं होगी। चैट में ऐसे स्टिकर के साथ एक छोटा Audio आइकन दिखाई देगा। इसका मतलब है कि उस स्टिकर के साथ आवाज भी जुड़ी हुई है। आवाज सुनने के लिए आपको सिर्फ उस Audio आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद स्टिकर के साथ जुड़ा साउंड बजने लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडियो तीन बार लूप में चलेगा और फिर अपने आप बंद हो जाएगा।

ध्यान देने वाली बात है कि WhatsApp इन स्टिकर्स की आवाज को डिफॉल्ट रूप से म्यूट रखेगा। यानी चैट खोलते ही अचानक आवाज नहीं प्ले होगी। यूजर अपनी मर्जी से ऑडियो आइकन पर टैप करके इसे सुन सकेंगे।

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

WhatsApp का Sound Stickers फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। Android पर WhatsApp Beta के वर्जन 2.26.47.1 में कुछ बीटा टेस्टर्स को इसका एक्सेस मिल रहा है। वहीं iPhone पर भी कुछ TestFlight बीटा टेस्टर्स को यह फीचर दिया जा रहा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN