Home - WhatsApp में आया नया फीचर, अब बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता रख...

WhatsApp में आया नया फीचर, अब बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता रख सकेंगे नजर, जानें क्या-क्या कर पाएंगे कंट्रोल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp ने टीन एकाउंट्स के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल्स लॉन्च किए हैं। अब माता-पिता प्रोफाइल फोटो, ग्रुप्स, स्टेटस, चैनल्स और Meta AI की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे।

WhatsApp ने बच्चों के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने टीन एकाउंट्स के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल्स पेश किए हैं। नए फीचर को लाने के पीछे का उदेश्य यह है कि माता-पिता को बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल पर कुछ जरूरी कंट्रोल मिल पाए, साथ ही बच्चों की Personal Chats की प्राइवेसी भी बनी रहे। यानी पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को WhatsApp के कौन-कौन से फीचर्स इस्तेमाल करने हैं और किन सेटिंग्स पर रोक लगानी है।

नए फीचर के तहत माता-पिता यह मैनेज कर सकेंगे कि बच्चे की प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है, उसे कौन WhatsApp Group में जोड़ सकता है और वह Status तथा Channels का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है। इसके अलावा Meta AI को लेकर भी पैरेंट्स के पास अलग कंट्रोल दिया गया है। वे Teen के लिए सामान्य 13+ सेटिंग या ज्यादा लिमिटेड कंटेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि बच्चे की Personal Chats और Calls पैरेंट्स को दिखाई नहीं देंगी। वहीं अगर बच्चा किसी नए ग्रुप में शामिल होता है या ग्रुप का साइज काफी बढ़ता है, तो पैरेंट्स को Activity Alert मिल सकता है।

WhatsApp में Teen Accounts के लिए नया Parental Control

WhatsApp ने 30 सितंबर 2026 को Teen Accounts के लिए नए Parental कंट्रोल की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ये टूल्स माता-पिता और टीन्स मिलकर सेट कर सकते हैं। इन्हें पूरी तरह Optional रखा गया है, यानी हर परिवार अपनी जरूरत के हिसाब से इनका इस्तेमाल कर सकता है। नए सिस्टम में एक Parent-set PIN अहम है। अगर Teen बाद में किसी ऐसी सेटिंग को बदलना चाहता है जिसे पैरेंट ने लॉक किया है, तो उसे माता-पिता के PIN की जरूरत होगी। पैरेंट चाहें तो बाद में इन कंट्रोल को बदल या पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं।

बच्चा नया Group Join करेगा तो मिलेगा Alert

नए फीचर की सबसे खास बात Group Activity Alerts हैं। अगर Teen किसी नए WhatsApp Group में शामिल होता है या किसी Group से बाहर निकलता है, तो पैरेंट्स को इसकी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा अगर किसी ऐसे Group में सदस्यों की संख्या काफी बढ़ती है, जिसमें उनका Teen पहले से मौजूद है, तो भी अलर्ट मिल सकता है।

Status और Channels पर भी मिलेगा कंट्रोल

माता-पिता यह भी तय कर सकेंगे कि Teen किन लोगों के स्टेटस अपडेट देख सकता है और बच्चे का अपना स्टेटस कौन देख सकता है। चैनल को लेकर भी कुछ कंट्रोल दिए गए हैं। इसका फायदा यह है कि पैरेंट्स बच्चे के WhatsApp इस्तेमाल को पूरी तरह बंद किए बिना कुछ प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग को अपनी जरूरत के मुताबिक सीमित कर सकते हैं।

एक PIN से लॉक रहेंगी सेटिंग्स

Parental Controls को सुरक्षित रखने के लिए Parent-set PIN इस्तेमाल किया जाएगा। अगर Teen किसी ऐसी Setting को बदलना चाहता है जिसे पैरेंट ने लॉक किया है, तो उसे इस PIN की जरूरत होगी। इससे बच्चा पैरेंट तरफ से तय की गई Restrictions को आसानी से हटा नहीं पाएगा। हालांकि पैरेंट्स खुद किसी भी समय सेटिंग में कभी भी बदलाव कर सकते हैं या कंट्रोल को बंद कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN