Home Latest news ताज़ा खबर WPL 2027 के लिए Auction आज, कितने खिलाड़ी ​बिकेंगे, कितने बजे होगा...

WPL 2027 के लिए Auction आज, कितने खिलाड़ी ​बिकेंगे, कितने बजे होगा शुरू और कैसे देखें लाइव

3
0

Source :- INDIATV NEWS

WPL यानी वीमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले ही दिनों सभी टीमों ने अपनी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी थी। इसके आद अब आज अगले सीजन के लिए ऑक्शन होगा, जिसमें खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि टीमों के पास ज्यादा स्लॉट खाली नहीं हैं। इस बीच ये जान लीजिए कि आज का ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा और अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं तो किस तरह से देख सकते हैं। 

पांच टीमों के पास केवल 27 ही स्लॉट हैं खाली, 8.15 करोड़ रुपये होंगे खर्च

वीमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए आज प्लेयर्स का ऑक्शन होगा। ये कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। अगले सीजन भी इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 5 ही टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। अगर सभी टीमों के मौजूदा स्लॉट पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि इस वक्त टीमों के पास केवल 27 ही जगह खाली हैं, जिन्हें आज भरा जाएगा। इसमें 20 स्लॉट भारतीय प्लेयर्स और बाकी सात विदेशी ​खिलाड़ियों के खाली हैं। टीमों के पास पर्स में पैसा भी ज्यादा नहीं है। सभी पांच टीमों के पास कुल मिलाकर केवल 8.15 करोड़ रुपये ही बाकी हैं, इसी में उन्हें नए प्लेयर्स को अपने पाले में शामिल करना होगा। 

स्नेह राणा और चमारी अटापट्टू पर रहेगी सभी की नजर

इस बीच मजे की बात ये है कि ऑक्शन के लिए देश और दुनिया के करीब 146 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, यानी 100 से भी अधिक खिलाड़ी अनोल्ड ही रह जाएंगे। नीलामी में आने वाले जिन प्लेयर्स पर सभी की नजर रहेगी, उसमें भारत की स्नेह राणा पहले नंबर पर आती हैं। उन्हें रिलीज कर दिया गया था, इसलिए उनका नाम फिर से यहां आ चुका है। इसके अलावा वेस्टइंडीज की धाकड़ खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू भी यहां नजर आएंगी। इस बीच यूपी वॉरियर्स के लिए अच्छी बात ये है कि उसके पास सबसे ज्यादा पैसे हैं। टीम के पास 3.75 करोड़ रुपये बचे हुए हैं, यानी टीम जिसे भी चाहेगी, उसे अपने पाले में कर सकती है। 

आज शाम पांच बजे से स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार लाइव देख सकेंगे ऑक्शन

इस बीच अगर आज की नीलामी के वक्त की बात की जाए तो वो शाम को 5 बजे से शुरू हो जाएगा। चूंकि ज्यादा खिलाड़ी टीमों को खरीदने नहीं हैं, इसलिए ये ज्यादा वक्त तक चलेगा नहीं। हो सकता है कि आठ बजे से पहले पहले ये खत्म भी हो जाए। इस नीलामी का लाइव एक्शन अगर आप देखना चाहते हैं तो उसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो हॉट स्टार के जरिए देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को फायदा, तीन मैच जीतकर नंबर वन के करीब पहुंचा भारत

वनडे मैच में 19वें ओवर में ही हारी पाकिस्तानी टीम, फिर भी खेलेगी फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS