Source :- LIVE HINDUSTAN
शाओमी 15 अक्टूबर से चीन में HyperOS 4 का स्टेबल अपडेट रिलीज करना शुरू करेगी। पहले फेज में Xiaomi 17 सीरीज, Redmi K90 सीरीज और Xiaomi Pad 8 सीरीज के चुनिंदा डिवाइस शामिल हैं।
टेक ब्रैंड Xiaomi यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 4 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर, 2026 से चीन में होगी। पहले फेज में कंपनी के चुनिंदा प्रीमियम स्मार्टफोन, रेडमी के फ्लैगशिप फोन और टैबलेट को अपडेट दिया जाएगा। कंपनी इस अपडेट को एक साथ सभी डिवाइस में जारी करने के बजाय बैच में रोलआउट करेगी। ऐसे में पहली लिस्ट में शामिल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को भी अपडेट एक ही दिन मिलने की गारंटी नहीं है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल 15 अक्टूबर की डेट चाइनीज मार्केट के लिए है। भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में HyperOS 4 का स्टेबल अपडेट कब जारी होगा, इसकी आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है और यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।
15 अक्टूबर से इन डिवाइसेज में मिलेगा HyperOS 4 अपडेट
रिपोर्ट के मुताबिक, HyperOS 4 के पहले बैच में Xiaomi 17 सीरीज, Redmi K90 सीरीज और Xiaomi Pad 8 सीरीज के चुनिंदा डिवाइस शामिल हैं। इस लिस्ट में कुल 12 डिवाइस हैं। पहले फेज में अपडेट पाने वाले डिवाइस की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।
– Xiaomi 17 Ultra
– Xiaomi 17 Ultra Satellite Edition
– Xiaomi 17 Pro Max
– Xiaomi 17 Pro
– Xiaomi 17
– Xiaomi Mix Flip 2
– Redmi K90 Pro Max
– Redmi K90 Pro
– Redmi K90 Pro Lamborghini Edition
– Redmi K90
– Xiaomi Pad 8 Pro
– Xiaomi Pad 8
इस लिस्ट में प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ एक फोल्डेबल फोन और दो टैबलेट भी शामिल हैं। शाओमी ने अपडेट को बैच में जारी करने की योजना बनाई है। इसलिए 15 अक्टूबर से रोलआउट शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि सभी एलिजिबल डिवाइस को उसी दिन अपडेट मिल जाएगा।
HyperOS 4 में क्या होगा खास?
HyperOS 4 शाओमी के सॉफ्टवेयर का नया वर्जन है। इससे यूजर्स को इंटरफेस में बदलाव और सिस्टम से जुड़े सुधार मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में नए ग्लास-स्टाइल यूजर इंटरफेस और AI फीचर्स का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, अलग-अलग डिवाइस में फीचर्स की उपलब्धता अलग हो सकती है।
भारत में कब आएगा HyperOS 4 अपडेट?
भारत में शाओमी, रेडमी और POCO स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फिलहाल ग्लोबल स्टेबल अपडेट की आधिकारिक डेट का इंतजार करना होगा। कंपनी ग्लोबल मार्केट के कुछ डिवाइस के लिए बीटा टेस्टिंग कर रही है, लेकिन इससे स्टेबल अपडेट की तय तारीख की पुष्टि नहीं होती। चीन में अपडेट रोलआउट होने के बाद ग्लोबल वर्जन आने की संभावना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



