Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/YRKKH_Spoi_1791392901016_AteF_1791392905406_dL5v_1792b5c7-c83f-485a-9762-67992cef5d75_7A83.jpgटीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी आगे और भी दिलचस्प होने वाली है। अभिरा अपनी बेटी पर नजर रखने के लिए लगाएगी यह जुगाड़।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों को इससे बांधे रहते हैं। मायरा जब से घर से भागी है, तब से पूरा परिवार परेशान है। हालांकि अभिरा इस सिचुएशन को बाकियों से अलग ढंग से हैंडल कर रही है। मायरा भले ही खुद की आजादी और परिवार के अपनी प्रेम कहानी के खिलाफ हो जाने के डर से भागी थी, लेकिन अब उसे असल दुनिया में चीजें फेस करनी पड़ रही हैं। उसके लिए भी चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि अभिरा अपनी बेटी के प्रति पूरी तरह बेपरवाह है, असल में वह बड़ी चालाकी से चीजों को हैंडल कर रही है।
मायरा को ट्रैक करती रहेगी अभिरा
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा चुपके से मायरा के लिए एक ऐसा फोन खरीदती है जिसमें ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ है। ताकि वह अपनी बेटी की एक्टिविटी और मूवमेंट पर नजर रख सके। हालांकि वह इस बात को लेकर भी परेशान है कि उसका ऐसा करना ठीक होगा या नहीं। क्योंकि सवाल उसकी बेटी की प्राइवेसी का है। एक तरफ जहां वह उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, वहीं दूसरी तरफ उसको यह भी लग रहा है कि नैतिक रूप से ऐसा करना ठीक होगा या नहीं।
बेटी से सवाल नहीं कर पाएगी मां
उधर मायरा की उसके लवर कबीर से जुड़ी एक प्लानिंग सामने आएगी। वह चुपके से कबीर से मिलने और उसके बर्थडे पर उसे वर्ल्ड फोटोग्राफी कॉम्पटिशिन का एडमिट कार्ड बतौर गिफ्ट देकर उसे सरप्राइज करने का तय करेगी। दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ उसे याद करते हुए मायदा अपने-अपने स्ट्रगल के बारे में सोचती है। मायरा अपनी मां अभिरा को कबीर के बारे में जो चाहे पूछने का भी मौका देगी। हालांकि जब अभिरा के सवाल करने का वक्त आएगा, तब अभिरा के मन में उठ रहे सवालों को पूछने में वह खुद को असहज पाएगी।
अजब कश्मकश में फंसी अभिरा
दरअसल अभिरा की यह झिझक उसकी बेटी की सिक्योरिटी और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करने के बीच चल रही गफलत की वजह से होगी। इसी बीच कृष को पता चलेगा कि मुंबई से लौटने के बाद से मायरा ने कबीर से बात नहीं की है। मायरा को काफी ज्यादा स्ट्रेस में देखकर वह फैमिली में थोड़ा जोश और पॉजिटिविटी लाने का फैसला करता है। वह सजेशन देगा कि सभी लोगों को एक साथ डांडिया नाइट में जाना चाहिए, ताकि सभी एख दूसरे के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकें। साथ ही वो फिर एक बार अपने रिश्ते को मजबूत कर सकें।
मायरा बोल रही अपनी मां से झूठ
इस सबके बीच मायरा अपने माता-पिता को यह समझाने की कोशिश करती है कि वह कबीर को भुलाकर आगे बढ़ चुकी है। वह उन्हें यह जताने की कोशिश करती है कि वह अतीत को भुलाने के लिए तैयार है। हालांकि मन ही मन मायरा मानती है कि कबीर के बारे में एक झूठ ऐसा है जो उसने अपने माता-पिता से छिपा रखा है। मायरा और कबीर के बारे में सच्चाई अभी भी छिपी हुई है। ट्रैकिंग के दौरान अभिरा को यह समझ में आने लगता है कि उसकी बेटी उससे झूठ बोल रही है। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




