Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार के प्यार में कुछ ऐसा कर गई थीं ट्विंकल खन्ना,...

अक्षय कुमार के प्यार में कुछ ऐसा कर गई थीं ट्विंकल खन्ना, आमिर खान लगाने वाले थे थप्पड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/aatk_1781950104857_1781950113702_d7765393-ddad-4f8a-bb75-51afb6fedf40.jpg

आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने साथ में फिल्म मेला में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ट्विंकल ने कुछ ऐसा किया था कि आमिर उन्हें थप्पड़ मारने वाले थे।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2001 में सात फेरे लिए थे। ट्विंकल ने एक बार बताया था कि कैसे अक्षय के बारे में सोचने पर आमिर उन्हें लगभग थप्पड़ मारने वाले थे। यह बात फिल्म मेला के सेट के दौरान की है। ट्विंकल ने खुद इस बारे में बताया था।

आमिर जब थप्पड़ मारने वाले थे ट्विंकल को

दरअसल, ट्विंकल की बुक मिसेस फनीबोन्स के लॉन्च के दौरान बताया जब उनके साथ करण जौहर और आमिर खान भी मौजूद थे। करण दरअसल, आमिर से पूछते हैं कि ट्विंकल के साथ उनके काम का कैसा एक्सपीरियंस था और क्या उन्हें लगता है वह अच्छी एक्ट्रेस हैं तो इससे पहले आमिर जवाब देते, ट्विंकल ने कहा, नहीं नहीं, एक बार इन्होंने मुझसे पूछा आप क्या कर रही हो? ऐसे क्यों बिहेव कर रही हो? तुम काम पर भी फोकस नहीं कर रही हो। मैंने कहा मैं अक्षय के बारे में सोच रही हूं। वह मुझे थप्पड़ ही मारने वाले थे। मुझे याद है कि हम कहीं बाहर शूट कर रहे थे।

आमिर बोले थे ट्विंकल बेइज्जती अच्छे से करती हैं

आमिर थोड़े कन्फ्यूज होते हैं और पूछते हैं कि क्या सच में? नहीं। ट्विंकल जवाब देती हैं हां। आमिर फिर बोलते हैं मुझे लगता है ट्विंकल तो शानदार थीं। हम सबकी अलग काबिलियत है और ट्विंकल अपनी कुछ चीजों में शानदार हैं जैसे लोगों की बेइज्जती करना। जबसे मैं ट्विंकल को जानता हूं वह हमेशा मेरी इंसल्ट करती हैं।

जब आमिर पत्थर के पीछे जाकर रोए

ट्विंकल ने यह भी बताया था कि कैसे जब आमिर की सलाह को डायरेक्टर ने मंजूर नहीं किया तो वह किसी पत्थर के पीछे रोने लगे थे। वह बोली थीं, आमिर डायरेक्टर के पास गए एक शॉट को लेकर। लेकिन डायरेक्टर ने सुनी नहीं। तब आमिर जो अपने काम को लेकर सीरियस रहते हैं, उनका दिल टूट गया और वह एक बड़े पत्थर के पीछे जाकर रोने लगे।

आमिर फिर बोलते हैं देखो ऐसा ही करती हैं ये। लेकिन हां इनके साथ काम करके खूब मजा आया। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है।

बतौर राइटर कर रही हैं ट्विंकल कमाल

बता दें कि ट्विंकल ने साल 2001 में एक्टिंग छोड़ दी थी। कई फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्होंने मूवीज को अलविदा कह दिया। हालांकि फिर उन्होंने बतौर राइटर अपना करियर शुरू किया और अब तक उनकी कई बुक्स लॉन्च हो गई हैं और उनकी बुक्स को पसंद भी किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN