Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/akfs_1781874777113_1781874787161_5140f425-3296-49ab-85fe-4fc49961c2a0.jpgअक्षय कुमार और फराह खान ने हाल ही में एक-दूसरे की ऐसी पोल खोली कि सब हैरान हो गए। इसी दौरान अक्षय ने फराह को वल्गर महिला भी बताया।
अक्षय कुमार और फराह खान ऐसे स्टार्स हैं जो दोनों खूब मस्ती मजाक करते हैं और जब दोनों साथ आते हैं तो फिर एक अलग माहौल बन जाता है। अब दोनों फिर साथ आए और इस दौरान अक्षय ने फराह को वल्गर बोला। इस पर फराह ने उन्हें क्या जवाब दिया यह आपको बताते हैं।
दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अक्षय और फराह बात करते हैं। दोनों इस दौरान ओम शांति ओम और तीस मार खान की शूटिंग के दिनों को याद करते हैं।
फराह को लेकर क्या बोले अक्षय
अक्षय ने फराह खान के शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि कैसे कॉम्पटीशन में परफॉर्म करती थीं और फिर बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर बनीं। वह बोले, ‘मैं फराह को अच्छे से जानता हूं। वह 5 और 10 हजार के लिए कॉम्पीट करती थीं’।
फराह ने फिर अक्षय को टोका और कहा नहीं, झूठ मत बोलो। हमें 1 हजार रुपये मिलते थे।
फराह ने खींची अक्षय की टांग
अक्षय फिर फराह की तारीफ करते हुए बोलते हैं कि कैसे वह मुंबई के डिस्को में डांस करते हुए देखते थे। तभी फराह भी उनकी टांग खींचती हैं और कहती हैं कि हां और अक्षय हर हफ्ते एक नई गर्लफ्रेंड के साथ आते थे। अक्षय फिर बोलते हैं कि नहीं नहीं झूठ मत बोलो।
इसके बाद फराह फिर चिढ़ाती हैं और बोलती हैं कि हां एक गर्लफ्रेंड को लेकर आते थे। अक्षय फिर फराह को जवाब देते हैं और बोलते हैं कि ये ही पार्टनर चेंज करती थीं।
अक्षय ने फराह को कहा वल्गर
अक्षय फिर ओम शांति ओम के कैमियो को याद करते हुए बताते हैं कि फराह ने एक फाइट सीन किया था। वह बोलते हैं, एक फाइट सीन था जहां मैं गन को ऊपर फेंकता हूं और फिर उसे पकड़ता हूं और फिर बॉडी पार्ट के नीचे इशारा करते हुए, इससे गोली चलाता हूं। कितनी वल्गर औरत है। मैं बोलता रहा ये सब मत ले।
फराह हंसती हैं और कहती हैं कि किसने कहा था मुझे वो सीन पीछे से लेने के लिए। अक्षय फिर बोलते हैं कि मैंने नहीं कहा।
तीस मार खान शूट करते हुए अक्षय ने यूज किए हेलिकॉप्टर
फराह बताती हैं कि अक्षय शूट के दौरान हेलिकॉप्टर को टैक्सी की तरह यूज करते थे। फराह बोलती हैं कि शूट का डेली कॉल टाइम सुबह 8 बजे होता था। अब क्योंकि लोकेशन मुंबई से 2-2.5 घंटे दूर थी, कास्ट और क्रू वहीं रहते थे। अक्षय के लिए लेकिन अलग अरेंजमेंट होते थे।
फराह ने कहा, ‘हम मलसहेज में शूटिंग कर रहे थे तीस मार खान की। कॉल टाइम सुबह 8 बजे होता था। सब वहीं रहते थे क्योंकि वो लोकेशन मुंबई से 2-2.5 घंटे दूर था। लेकिन अक्षय रोज घर जाते थे और अगले दिन सुबह 7.45 तक आ जाते थे।’
राजपाल यादव इस बात को सुनकर हैरान हो जाते हैं। वह फिर फराह और अक्षय से पूछते हैं कैसे? राजपाल फिर बोलते हैं मैं हेलिकॉप्टर से ट्रैवल करता था।
फराह फिर बोलती हैं कि पहली बार लाइफ में मैंने किसी एक्टर को हेलिकॉप्टर को एक टैक्सी की तरह यूज करते हुए देखा था। लेकिन अक्षय हमेशा टाइम पर आ जाते थे।
अक्षय बोले प्रोड्यूसर मैं ही था
अक्षय फिर बोलते हैं, ‘लेकिन इससे किसी और को क्या दिक्कत है। मैं ही फिल्म का प्रोड्यूसर था। फराह फिर बोलती हैं कि मैं भी।’
फराह फिर मजाक करती हैं और कहती हैं कि मेरे सारे पैसे खा गया। अक्षय बोलते हैं मैं पैसे खा गया? तुमने सबसे ज्यादा पैसे कमाए फिल्म से।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



