Home Latest news ताज़ा खबर अखिलेश यादव के गृह जिले इटावा में AIMIM ने मुस्लिम समाज को...

अखिलेश यादव के गृह जिले इटावा में AIMIM ने मुस्लिम समाज को दी हैदराबादी बिरयानी की दावत, आजम खान ने दिया था ये बयान

6
0

Source :- INDIATV NEWS

इटावाः असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने रविवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह जिले इटावा में हैदराबादी बिरयानी की दावत रखी। इस दावत में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। दावत में पहुंचे मुस्लिम समाज लोगों ने कहा कि आजम खान पूरी कौम के ठेकेदार नहीं है। हम लोग ओवैसी और हैदराबादी बिरयानी को बहुत पसंद करते है। इस चुनाव में ओवैसी और उनकी हैदराबादी बिरयानी आज़म खान और उनकी मुरादाबादी बिरयानी पर बहुत भारी पड़ने वाली है। 

AIMIM के जिलाध्यक्ष शमशाद वारसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब इटावा और उत्तर प्रदेश का मुसलमान दरी बिछाने वाला नहीं रहा है। अब मुसलमान ओवैसी साहब और हैदराबादी बिरयानी को पसंद करने लगा है। आने वाले वक्त में हैदराबादी बिरयानी ही इंकलाब लाएगी। शमशाद वारसी ने कहा कि आज़म खान अभी हाल में ही जेल से बाहर निकले। आज़म खान ने ओवैसी साहब के लिए बिरयानी का तंज करके हम लोगों से दिल से अपनी मुहब्बत कम कर ली है। 

आजम खान ने ओवैसी को लेकर किया था तंज

दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा था कि यूपी के लोग हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं करते। यहां के लोग ‘पुलाव’ और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं। आजम खान का यह बयान AIMIM और चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी के गठबंधन के बाद आया था। 

यहां देखें वीडियो

आजम खान को ओवैसी ने दिया जवाब

आजम खान के इसी बयान का जवाब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को दिया। ओवैसी ने कहा कि यह राजनीतिक बहस खाने-पीने के बारे में नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने और उन्हें न्याय दिलाने के बारे में है। ओवैसी ने कहा, “कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं, जबकि हमें जीने के लिए थोड़ा खाना चाहिए। यह खाने-पीने का मुद्दा नहीं है। यह लोगों की जान बचाने का मुद्दा है।”

यहां देखें वीडियो

चंद्रेशखर की पार्टी के साथ AIMIM का गठबंधन 

बता दें कि AIMIM प्रमुख ओवैसी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद की ‘आज़ाद समाज पार्टी’ के साथ गठबंधन किया है, ताकि राज्य के दलित-मुस्लिम वोट बैंक में अपनी जगह बना सकें। उत्तर प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम हैं, और दलित आबादी भी 20 प्रतिशत से अधिक है। 2022 में भी ओवैसी की AIMIM ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा था और लगभग 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

रिपोर्टः मोहम्मद फ़रीक़

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए चार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, सपा की कमेटी में इकरा हसन भी शामिल

अखिलेश यादव ने अपने पिता से क्या सीखा? मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बताया, यश भारती सम्मान पर भी की बड़ी घोषणा

SOURCE : INDIATV NEWS