Home rss sports hindi दूसरे टेस्ट के लिए बदला साउथ अफ्रीका का कप्तान, प्लेइंग इलेवन भी...

दूसरे टेस्ट के लिए बदला साउथ अफ्रीका का कप्तान, प्लेइंग इलेवन भी 2 बड़े बदलाव

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। पहले टेस्ट में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। अब दूसरे टेस्ट का 23 नवंबर से सेंचुरियन में आगाज होना है। दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले साउथ अफ्रीका ने बड़ा ऐलान किया है। साउथ अफ्रीकी टीम ने सेंचुरियन टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं।

टेम्बा बावुमा की जगह मारक्रम करेंगे कप्तानी

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। टेम्बा चोटिल हैं और दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान बावुमा की दाहिनी पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वे बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम की कमान एडेन मारक्रम के हाथ में होगी। चोटिल टेम्बा की जगह टोनी डी जोर्जी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, डेन पैटरसन की जगह एनरिक नॉर्खिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। 

टोनी डी जोर्जी ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 919 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 177 रन है, जो उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। उनके टीम में शामिल होने से बावुमा की गैर-मौजूदगी में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी, जबकि नॉर्खिया के आने से अफ्रीकी टीम गेंदबाजी और भी ज्यादा धारदार हो गई है।

सीरीज में 1-0 से आगे मेजबान साउथ अफ्रीका

जोहानिसबर्ग टेस्ट में शानदार जीत के बाद साउथ अफ्रीका फिलहाल टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। साउथ अफ्रीका अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल सबसे ऊपर हैं, जबकि बांग्लादेश पांचवें स्थान पर है। दूसरा टेस्ट 23 से 27 नवंबर तक सेंचुरियन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 1 दिसंबर से 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी की प्लेइंग इलेवन: एडेन मारक्रम (कप्तान), मार्केस एकरमैन, जुबैर हमजा, टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेलटन, वियान मुल्डर, मार्को येनसन, साइमन हार्मर, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया टूर के बीच इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, स्टार ऑलआउंडर हाथ टूटने के कारण हुआ बाहर

जमशेद आलम ने रचा इतिहास, T20 डेब्यू में लगातार चार गेंदों पर झटके चार विकेट

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV