Home LIFESTYLE NEWS HINDI अनवांडेट हेयर के लिए फेस रेजर का इस्तेमाल! ये 7 सावधानी रखें...

अनवांडेट हेयर के लिए फेस रेजर का इस्तेमाल! ये 7 सावधानी रखें नहीं तो चेहरा दिखेगा भद्दा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अनवांडेट हेयर को हटाने के लिए सबसे सस्ता और घरेलू उपाय रेजर है। जिसे आजकल गर्ल्स काफी ज्यादा यूज करने लगी हैं। लेकिन फेस पर शेविंग करने के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है नहीं तो इरिटेशन और ड्राईनेस के साथ छोटे दाने और कट्स चेहरे को भद्दा बना देंगे।

क्लीन एंड क्लियर स्किन के लिए लड़कियां फेस रेजर का इस्तेमाल करने लगी हैं। बगैर पार्लर-सैलून गए घर पर फटाफट सारे बाल साफ हो जाते हैं और ना गर्म लगने का डर ना दर्द सहने का झंझट, मिनटों में चेहरा साफ दिखने लगता है। लेकिन सुनने में जितना अच्छा लगता है फेस शेविंग उतनी आसान होती नहीं क्योंकि शेविंग के बाद चेहरे पर छोटे कट्स, दाने, ड्राई स्किन होने की समस्या होने लगती है। अगर गलत तरीके से फेस शेविंग की तो जलन और इरिटेशन भी हो जाती है। इसलिए जब भी फेस पर शेविंग कर रही हों तो इन 7 बातों का ख्याल रखने की सलाह डर्मेटोलॉजिस्ट देते हैं।

स्किन क्लीन जरूर करें

फेस रेजर चलाने से पहले क्लींजर से फेस को साफ करें। हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, ऐसा करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, गंदगी, पसीना, ऑयल जो भी स्किन पर होगी वो साफ हो जाएगी। कभी भी डैमेज या सनबर्न वाली स्किन पर रेजर ना चलाएं और अगर किसी वजह से इरिटेशन महसूस हो रही तो भी रेजर ना चलाएं।

सही रेजर का चुनाव करें

अपनी सॉफ्ट स्किन के लिए सही रेजर का चुनाव करें। लड़कियों के लिए मार्केट में अलग से फेस रेजर आते हैं, इनकी ब्लेड काफी सॉफ्ट और डेलिकेट होती है, तो उनमे से अपने लिए परफेक्ट रेजर चुनें। जिसे पकड़कर आराम से शेव किया जा सके। वहीं पुराने और कम धार वाले रेजर को ना इस्तेमाल करें।

दूसरे के साथ रेजर शेयर ना करें और ब्लेड की धार कम होते ही यूज करना बंद कर दें। रेजर को पुश करके स्किन पर नहीं चलाना चाहिए। हल्के हाथ से रेजर ही चलाना चाहिए।

हल्के हाथ से करें रेजर

रेजर चलाते समय टेक्निक का पूरा ध्यान रखें। कंफर्टेबल तरीके से पकड़कर हल्के और छोटे स्ट्रोक चलाकर शेव करें। धीरे-धीरे शेव करें और एक ही जगह पर बार-बार रेजर ना चलाएं, इससे स्किन स्ट्रिप होती है। नाक के आसपास या जॉलाइन पर सावधानी के साथ करें और फोर्सफुल रेजर ना चलाएं।

परफेक्ट स्मूदनेस के लिए ना करें ये गलती

काफी सारी लड़कियां स्किन को स्मूद बनाने के लिए इतनी बार रेजर चलाती है कि स्किन से बाल बिल्कुल साफ हो जाएं लेकिन ऐसा करने से स्किन बार-बार निकलती है और इरिटेशन ज्यादा होने लगती है। अगर स्किन पर कट या रेडनेस दिख रहा तो कुछ दिन के लिए रेजर चलाना बंद कर दें।

शेविंग के बाद मॉइश्चराइज करें

फेस पर शेविंग करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं, जो स्किन को सूट करती हो। लगातार रेजर की वजह से स्किन स्ट्रिप हो जाती है। इसलिए चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना जरूरी है।

गलती से भी ना लगाएं ये प्रोडक्टस

स्किन पर रेजर के बाद किसी भी तरह के स्ट्रांग एक्सफोलिएटिंग एसिड, रेडिनॉएड्स और हैवी फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट को बिल्कुल ना लगाएं। इस तरह के प्रोडक्ट स्किन को इरिटेट कर सकते हैं।

धूप से बचाएं स्किन

अगर आप दिन में चेहरे पर रेजर चला रही हैं तो आफ्टर शेव ब्रॉड स्प्रेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं। फेस रेजर के बाद डायरेक्ट सनलाइट प्रीमेच्योर एजिंग का खतरा बढ़ा सकता है। यहीं नहीं स्किन पर पिग्मेंटेशन भी बढ़ सकता है। इसलिए फेस रेजर करने के साथ सनस्क्रीन लगाने और सनलाइट में जाने का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। फेस शेविंग करने वाली लड़कियों को एसपीएफ30 या उससे भी ज्यादा की सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN