Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अब नहीं रहा अनुपमा और YRKKH का वैसा क्रेज? टॉप 10 शोज...

अब नहीं रहा अनुपमा और YRKKH का वैसा क्रेज? टॉप 10 शोज की लिस्ट में बदल गया पूरा गणित

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/Top_10_TV_Shows_List_1786463217054_1786463220513_598dc3e5-4977-4600-9426-fc0fb7aa79a8.jpg

Top 10 Most Popular TV Shows List: टीवी सीरियल्स की दुनिया में इस हफ्ते फिर टॉप 10 की दावेदारी बदलती नजर आई। जानिए नंबर 1 कौन और किसने खोई अपनी कुर्सी।

टीवी की दुनिया में पॉपुलैरिटी का ग्राफ लगातार ऊपर नीचे होता रहता है। जरूरी नहीं कि इस हफ्ते जिस शो को टॉप पोजिशन मिली, वही अगले हफ्ते भी लीडर पोजिशन पर रहेगा। इस हफ्ते भी पॉपुलैरिटी के गणित में उठापटक देखने को मिली है। GTV ने 32वें हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पब्लिक सेंटीमेंट, सोशल मीडिया गॉसिप्स और व्यूअरशिप के लिहाज से हिंदी के कौन से टीवी शोज टॉप 10 में रहे। लिस्ट में यह भी बताया गया है कि कौन से शो को कौन सी पोजिशन मिली है। तो चलिए जानते हैं।

10 से 7वीं पोजिशन के बीच ये शोज

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल ‘ये फितूर तेरा’ टॉप 10 की लिस्ट में दसवें नंबर पर है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘तू जूलिएट जट्ट दी’ बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन पॉपुलैरिटी का ग्राफ घटा है और यह टॉप 10 में नंबर 9 पर काबिज है। टीवी सीरियल ‘वसुधा’ अभी भी जीटीवी देखने वालों की पहली पसंद बना हुआ है और लिस्ट में यह नंबर 8 पर है। सातवीं पोजिशन पर मौजूद है कलर्स टीवी का शो डॉक्टर आरंभी। कुछ ही वक्त पहले शुरू हुआ यह शो तेजी सो पब्लिक के बीच पॉपुलर हुआ है।

अनुपमा का नहीं रहा अब वैसा जलवा

कभी टीआरपी की रानी रही अनुपमा का अब वैसा चार्म नहीं रहा है। मेकर्स अब किसी तरह कहानी को घसीटते नजर आते हैं। टॉप 10 की लिस्ट में यह शो नंबर 6 पर है। इसके ठीक ऊपर है एकता कपूर प्रोडक्शन का सीरियल कभी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। ऐसा लगता है कि पॉपुलर टीवी शोज में अब वह बात नहीं रही, क्योंकि नंबर 5 पर KSBKBT-2 के बाद नंबर 4 पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बना हुआ है। स्टार प्लस का यह शो बीते कई सालों से दर्शकों का फेवरिट बना हुआ है और आज भी चर्चा में है।

टॉप 3 में रहा इन नए शोज का नाम

बात टॉप 3 की करें तो इसमें एक सीरियल स्टार प्लस का है और बाकी दो शोज कलर्स टीवी के हैं। तुम देना साथ मेरा 4.32% पॉपुलैरिटी मीटर के साथ लिस्ट में नंबर 3 पर है। नंबर 2 पर है कलर्स टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी। इसका 15वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। कलर्स टीवी का शो ‘सेहर होने को है’ लिस्ट का राजा है और इस हफ्ते भी टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर कायम है। लेकिन क्या अगले हफ्ते भी यही शो टॉप 10 का राजा होगा? इस सवाल का जवाब हमें अगले हफ्ते मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN