Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख की फिल्म के बाद दिवालिया होने वाले थे राकेश रोशन, ऋतिक...

शाहरुख की फिल्म के बाद दिवालिया होने वाले थे राकेश रोशन, ऋतिक को यूं मिला एक्टिंग में मौका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/Hrithik_and_RKesh_1786456495068_1786456506192_cb1dae2e-a938-4339-8d23-331598f17fdb.jpg

ऋतिक रोशन ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म पिटने के बाद उन्होंने पहली बार अपने पिता की आंखों में आंसू देखे थे।

साल 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने एक गूंगे लड़के का किरदार निभाया था और यह SRK की शुरुआती फ्लॉम मूवीज में से एक रही थी। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बमुश्किल अपनी लागत निकाली थी। इस फिल्म पर राकेश रोशन को इतना भरोसा था कि उन्होंने खुद ही इसकी कहानी लिखी थी और खुद ही इसे प्रोड्यूज और डायरेक्ट किया था। हुआ यह कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और राकेश रोशन मुश्किल में आ गए।

दिवालिया होने वाले थे राकेश रोशन

अब कई दशक बाद ऋतिक रोशन ने उस दौर को याद करते हुए बताया है कि कैसे ‘कोयला’ के फ्लॉप होने की वजह से ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। एक हालिया इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने बताया, “एक दौर था, शायद उनकी एक फिल्म के बाद, मेरे ख्याल से कोयला थी, जब घर पर कुछ दिक्कतें हो गई थीं। वो अपना सारा पैसा गंवा बैठे थे। उन्होंने जो कुछ भी कमाया था, तो चारों तरफ से मुसीबतें आनी शुरू हो गई थीं। एक सुबह मैंने उन्हें देखा, और उन्होंने जो कुछ भी कमाया था, उन्होंने कहा- मैंने सब कुछ गंवा दिया है।

पहली बार देखे पिता की आंखों में आंसू

ऋतिक रोशन ने कहा कि यह पहली बार था जब असल में मैंने उनकी आंखों में आंसू देखे। कोयला से जुड़ी ऋतिक रोशन की ढेर सारी यादें हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर कामयाब होने के पहले उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म कोयला में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। पिछले दिनों रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ में राकेश रोशन ने बताया कि उनके ससुर (एक्टर ओम प्रकाश) की जिद थी कि ऋतिक रोशन को फिल्म में रोल दिया जाना चाहिए। राकेश रोशन ने बताया- मैंने कहा, डैडी ये कहां काम करेगा, बोलता ही नहीं है कुछ।

ऋतिक को यूं मिला एक्टिंग में मौका

इस पर ऋतिक रोशन के ससुर ने कहा- ले ले, तेरे साथ चुप चाप रहता है, मेरे साथ बात करता है। राकेश रोशन ने बताया कि वह हैरान रह गए थे जब ऋतिक रोशन ने सेट पर अपना पहला शॉट दिया। उन्होंने कहा, “जब उसने (ऋतिक ने) अपना पहला शॉट दिया, मैं पूरी तरह हैारन था। तब तक चीजें आ गई थीं उसके अंदर। वर्क फ्रंट की बात करें तो राकेश रोशन और ऋतिक रोशन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इस लिस्ट में कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष और कृष-3 शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN