Home - अब फोन उठाने से पहले ही पता चलेगा सामने वाला कहां काम...

अब फोन उठाने से पहले ही पता चलेगा सामने वाला कहां काम करता है, Truecaller में आया नया फीचर, जानें कैसे करता है काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर सामने वाला कौन है और किस काम से फोन कर रहा है। खासकर ऑफिस, नौकरी, बिजनेस या क्लाइंट से जुड़ी कॉल में सिर्फ नाम देखकर यह समझना मुश्किल होता है कि कॉल करने वाला किस कंपनी या पद से जुड़ा है। इसी परेशानी को कम करने के लिए Truecaller ने LinkedIn के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बाद Truecaller Caller ID में यूजर की LinkedIn से जुड़ी प्रोफेशनल जानकारी दिखाई जा सकेगी। नए फीचर की मदद से यूजर अपने Truecaller प्रोफाइल पर जॉब टाइटल और कंपनी का नाम जैसी जानकारी दिखा सकते हैं।

अगर LinkedIn पर जानकारी Verified है तो उसका Verification Signal भी Truecaller पर दिखाई देगा। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति को नाम और फोटो के साथ प्रोफेशनल जानकारी भी मिल सकती है। इसके अलावा Truecaller प्रोफाइल से संबंधित व्यक्ति की LinkedIn प्रोफाइल पर भी जाया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है और iPhone पर बाद में आने की बात कही गई है। खास बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। यूजर अपनी मर्जी से LinkedIn प्रोफाइल कनेक्ट कर सकते हैं और प्रोफेशनल जानकारी दिखा सकते हैं।

इन लोगों को होगा इस सर्विस का फायदा

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को हो सकता है जिन्हें रोजाना Recruiter, Client, Supplier, Sales Professional या दूसरे बिजनेस कॉन्टैक्ट्स से कॉल आती हैं। किसी नए नंबर से फोन आने पर अब Caller ID पर केवल नाम और फोटो के बजाय जॉब टाइटल और कंपनी की जानकारी भी दिखाई जा सकती है।

नया Truecaller यूजर LinkedIn से जल्दी बना सकेगा प्रोफाइल

Truecaller ने नए यूजर्स के लिए भी LinkedIn के साथ कनेक्शन का ऑप्शन दिया है। कंपनी के अनुसार, नए यूजर्स Login with LinkedIn की मदद से Truecaller शुरू कर सकते हैं। ऐसे में नाम और प्रोफाइल फोटो जैसी जानकारी LinkedIn से पहले ही भरी जा सकती है।

प्रोफेशनल कॉल पहचानने में मिल सकता है फायदा

आज के समय में फोन कॉल सिर्फ दोस्तों और परिवार तक सीमित नहीं हैं। Recruiter नौकरी के लिए फोन कर सकता है, कोई Client बिजनेस के सिलसिले में संपर्क कर सकता है या कोई Supplier पहली बार कॉल कर सकता है। ऐसे मामलों में Caller ID पर प्रोफेशनल डिटेल उपयोगी हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN