Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/abzm_1788438240555_3b5e62a6-8980-4f98-bb81-f326c239b550_1788438253696_c83f7edb-ac91-49ea-99fc-4865bb1071c5_51024402-10cb-4197-81b6-f5eb3081da11_fc99c3ab-374c-49bd-ac8b-090d1adff808.jpgअरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के लिए काफी एक्साइटिंग मोमेंट आ रहा है क्योंकि उनके बेटे अरहान अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह बॉलीवुड फिल्म में बतौर हीरो नजर आने वाले हैं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को आप कई बार इवेंट्स में देखते रहते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह एक्टिंग की दुनिया में एंट्री लेने वाले हैं। जी हां, सलमान के भतीजे अरहान अब बॉलीवुड हीरो बनने वाले हैं और वो भी एक्शन हीरो बनकर एंट्री लेने वाले हैं।
एक्शन फिल्म से करेंगे डेब्यू
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान अब बॉलीवुड में एक एक्शन फिल्म में लॉन्च होने वाले हैं। फिल्म को फिल्ममेकर अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इससे पहले एक्शन हीरो को डायरेक्ट किया था। अरहान की डेब्यू फिल्म एक बड़ी एक्शन फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल स्टेज पर है।
अरहान के करियर पर बोले थे अरबाज
बता दें कि इससे पहले इंडिया टुडे से बात करते हुए अरबाज ने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने पर कहा था, स्क्रिप्ट मेरे पास से आ सकती है या फिर किसी और की तरफ से भी। फिलहाल, सब उसे देख रहे हैं।
अरबाज ने यह भी कहा था कि देश में कई फिल्ममेकर्स हैं और सब नए टैलेंट और चेहरे को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास उनसे पहले अरहान के लिए ऑफर है तो वह उसे देख सकते हैं। वह बोले थे, ‘ऐसा नहीं है कि मैं अरहान को कुछ नहीं दूंगा। अगर मेरे पास कुछ होगा अभी या बाद में तो मैं उसे ऑफर जरूर करंगा और उसे डिसाइड करने दूंगा कि वह क्या करना चाहता है।’
अरहान का पॉडकास्ट हुआ था वायरल
बता दें कि अरहान ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट शुरू किया था दम बिरयानी। इस पॉडाक्सट को वह अपने दोस्त देव और आरुष के साथ होस्ट करते थे। इसमें उनके परिवार वाले भी आए थे।
अरबाज-मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ
अरबाज और मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अरबाज ने फिल्म दरार से बॉलीवुड डेब्यू किया था 1996 में। उन्होंने फिर प्यार किया तो डरना क्या, मां तुझे सलाम, ये मोहब्बत है, सोच, कुछ ना कहो जैसी फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने बतौर डायरेक्टर भी काम किया है। वह सलमान खान की फिल्म दबंग 2 को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
वहीं मलाइका की बात करें तो वह अपने करियर में कई हिट गाने दे चुकी हैं जैसे छैया छैया, काल धमाल, होंठ रसीले, मुन्नी बदनाम।
अरबाज-मलाइका की पर्सनल लाइफ
वहीं दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो तलाक के बाद अरबाज ने शूरा खान से शादी की और अब दोनों एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। वहीं मलाइका का तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में आई थीं। दोनों कई साल तक साथ रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




