Home - आपकी कॉल्स कोई और रिसीव कर रहा है? Call Forwarding Alert मिलते...

आपकी कॉल्स कोई और रिसीव कर रहा है? Call Forwarding Alert मिलते ही करें ये काम, वरना होगा हजारों-लाखों रुपये का नुकसान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फोन पर आने वाले Call Forwarding Alert SMS को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधी Call Forwarding के जरिए आपकी कॉल और OTP तक पहुंच बना सकते हैं। कैसे चेक करें कि आपके नंबर पर Call Forwarding एक्टिव है या नहीं और इसे तुरंत बंद करने का तरीका।

आजकल साइबर ठगी के तरीके लगातार बदल रहे हैं। पहले जहां फर्जी लिंक और OTP फ्रॉड का खतरा ज्यादा था, वहीं अब साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल नंबर को निशाना बनाकर नए तरीके अपना रहे हैं। अब अगर आपके मोबाइल नंबर पर Call Forwarding एक्टिव होती है, तो आपको तुरंत SMS अलर्ट भेजा जाएगा। यह सिर्फ एक सामान्य मैसेज नहीं होगा, बल्कि आपके मोबाइल नंबर की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी देगा। अगर आपने खुद Call Forwarding चालू नहीं की है और फिर भी ऐसा मैसेज आता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि कोई आपके नंबर का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में इस SMS को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Call Forwarding क्या है?

Call Forwarding एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए आपके नंबर पर आने वाली कॉल किसी दूसरे नंबर पर भेजी जा सकती है। कई लोग इसका इस्तेमाल सुविधा के लिए करते हैं। अगर कोई व्यक्ति यात्रा पर है या किसी दूसरे नंबर पर कॉल रिसीव करना चाहता है तो वह Call Forwarding चालू कर सकता है। लेकिन यही सुविधा गलत हाथों में पड़ जाए तो साइबर ठग इसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि अपराधी लोगों को झांसा देकर उनके फोन में Call Forwarding एक्टिव करवा देते हैं और फिर उनकी महत्वपूर्ण कॉल्स अपने नंबर पर प्राप्त करने लगते हैं।

सरकार की तरफ से भेजा जा रहा Alert

सरकार ने देखा कि कई लोग बिना जानकारी के Call Forwarding फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। कई बार यूजर को पता भी नहीं चलता कि उसकी कॉल किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो रही है। इसी समस्या को रोकने के लिए अब Call Forwarding एक्टिव होते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इस SMS में बताया जाएगा कि आपके नंबर पर Call Forwarding सफलतापूर्वक चालू हो गई है और आपकी कॉल किस नंबर पर भेजी जा रही है। इससे यूजर को तुरंत जानकारी मिल जाएगी और अगर उसने खुद यह सुविधा चालू नहीं की है तो वह तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

अगर ऐसा SMS आए तो क्या करें

अगर आपके मोबाइल पर Call Forwarding Activate होने का SMS आता है और आपने खुद यह सुविधा चालू नहीं की है, तो तुरंत जांच करें। सबसे पहले यह देखें कि SMS में किस नंबर पर कॉल फॉरवर्ड होने की जानकारी दी गई है। अगर आपको कोई गड़बड़ी नजर आती है तो तुरंत Call Forwarding बंद कर दें। इसके लिए अपने मोबाइल से ##002# डायल करें। यह कोड अधिकांश नेटवर्क पर सभी प्रकार की Call Forwarding को बंद कर देता है। इसके बाद अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क करें और पूरी जानकारी दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN