Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/2_june_farhan_akhtar_1780419826659_1780419831564_66f9cdfc-e58e-4301-9a04-850f356f4d06.jpgफरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ की वजह से चर्चा में हैं। आइए आपको उनकी आइकॉनिक फिल्म के बनने का किस्सा बताते हैं जब उन्हें आमिर खान से मिलने के लिए 10 महीनों का इंतजार करना पड़ा था।
Bollywood Kissa: 26 साल पहले की बात है। फरहान अख्तर एक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने सबसे पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और अक्षय खन्ना का नाम सोचा था। लेकिन ऋतिक और अभिषेक ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। ऐसे में फरहान के दिमाग में बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ का नाम आया।
आमिर खान कैसे बने फिल्म का हिस्सा?
फरहान, आमिर खान से मिलकर फिल्म की कहानी डिस्कस करना चाहते, लेकिन उनके साथ एक मीटिंग फिक्स करने में फरहान के पसीने छूट गए थे। आमिर ने फरहान को अपॉइन्टमेंट देने में लगभग 10 महीने का समय लगा दिया था।
तीसरे रोल के लिए इस एक्टर से की बात
जब फरहान ने आमिर को स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने तुंरत हां कह दिया। फिर उन्होंने तीसरे रोल के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया। सैफ भी राजी हो गए।
करण जौहर को लगा था, फ्लॉप होगी फिल्म
जब ये फिल्म बन रही थी तब इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को इस फिल्म की कहानी पर भरोसा नहीं था। जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर को तो पूरा यकीन था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने वाली है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि आमिर खान ने इस फिल्म में काम करने का फैसला करके गलती कर दी है।
बाथरूम में आया था गाने का आइडिया
कास्ट के फाइनल होने के बाद फरहान अख्तर, जावेद अख्तर और शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी लोनावला रवाना हो गई थी। वे वहां फिल्म का गाना बनाने गए थे। सारे गाने तैयार हो गए थे, लेकिन फिल्म का टाइटल सॉन्ग नहीं बना था। फिर एक दिन शंकर महादेवन ब्रश कर रहे थे और उनके दिमाग में टाइटल सॉन्ग का आइडिया आया। वो उसी हालत में भागकर फराह खान के कमरे में गए और उन्हें वह धुन गुनगुनाकर समझाई। इस तरह इस फिल्म का टाइटल ट्रैक बना।
क्या है इस फिल्म का नाम?
साल 2001 में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने फिल्म क्रिटिक्स और करण जौहर समेत पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। इस कल्ट क्लासिक फिल्म का नाम था, ‘दिल चाहता है’।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महज 8 से 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने न सिर्फ युवाओं के बीच हेयरस्टाइल से लेकर कपड़ों तक का ट्रेंड बदल दिया था, बल्कि इसे ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







