Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/sor_1780409962764_1780409974491_0514dc01-a47e-49f6-8154-a7664f5b80d6.jpg

सोनम खान 80 और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। सोनम ने फिल्म अजूबा में एक बाथटब वाला सीन किया था जो अपने समय में काफी चर्चा में रहा था। अब इस पर सोनम ने सालों बाद राज खोला है।

सोनम खान हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। सोनम ने अपने करियर में कई यादगार सीन दिए हैं। अब हाल ही में सोनम खान ने 1990 में आई फिल्म अजूबा को लेकर बात की और साथ ही अपने पॉपुलर बाथटब सीन को लेकर बात की। सोनम ने बताया कि उन्होंने इस दौरान पूरे कपड़े पहने हुए थे।

सोनम ने बताया कि उन्होंने बाथटब सीन में पूरे कपड़े पहने हुए थे और उन्होंने स्किन कलर के बॉडीसूट के बिना सीन शूट करने से मना कर दिया था।

सोनम ने क्या बताया बाथटब सीन के बारे में

सोनम ने अपना वीडियो शेयर किया है और लिखा, 80 का थ्रोबैक। प्लॉट ट्विस्ट: यह मैं हूं हमम में। पूरे कपड़े पहने हुए हैं और ट्रस्ट करो कि यह एक कॉस्ट्यूम है स्किन कलर की। तो बस आप ज्यादा सोचें मत फिलहाल।

सोनम ने आगे लिखा, ‘हमने इस सीन की शूटिंग पूरी 1 घंटे में की थी। स्पीड फुल रिकॉर्ड। फालतू की अजूबा फैन्टसीज की जरूरत नहीं है। वहीं जो मल्टी मिरर सीन है जो आपको यहां नहीं दिख रहा? वहां बॉडी डबल लोग हैं। उन्हें फुल स्किन कलर वनसी दिया गया था। लेकिन मैंने मना कर दिया था। यहां तक कि शशि कपूर सर ने भी कोशिश की, लेकिन फिर भी मैंने नहीं किया।’

अजूबा के डायरेक्टर और पूरी कास्ट

फिल्म अजूबा की बात करें तो इसे शशि कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनम खान, शम्मी कपूर और अमृष पूरी थे।

सोनम के बारे में जानें

सोनम खान वहीं 80 और 90 की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। वह कई फिल्मों में जैसे त्रिदेव, विश्वात्मा, अजूबा, क्रोध, मिट्टी और सोना और फतेह में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा सोनम के कई गानें भी थे जो हिट रहे थे। उन्होंने तिरछी टोपीवाले, सात समुंदर पार, गली गली में और दिल ले गई तेरी बिंदिया जैसे गाने दिए थे।

शादी के बाद फिल्मों से दूर

सोनम खान ने फिर 1991 में शादी कर ली थी और शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं और विदेश में शिफ्ट हो गईं। वह अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल करियर की यादें शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

इसके अलावा वह अपनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। सोनम आज भी इतनी ग्लैमरस हैं और अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN