Home World News hindi आयतुल्लाह खामेनेई की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए ईरानी विदेश मंत्री और...

आयतुल्लाह खामेनेई की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए ईरानी विदेश मंत्री और स्पीकर; VIDEO

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने देश विदेश के नेता पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ईरानी संसद के स्पीकर और विदेश मंत्री रोने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

लंबे इंतजार के बाद ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ईरान के शीर्ष नेताओं के साथ खामेनेई का परिवार उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुआ। उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम 3 से 9 जुलाई तक चलने वाला है। भारत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्केरिटा भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। अन्य देशों के भी मेहमान उन्हें श्रद्धांजलि देने ईरान पहुंचे हैं।

ईरानी नेताओं की आंख से छलके आंसू

खामेनेई को विदाई देते हुए ईरान के शीर्ष नेता अपने आंसू रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी अंतिम विदाई के दौरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गलिबाफ फूट-फूटकर रोने लगे। तेहरान के राज्यपाल मोहम्मद सादेग मोतामदियान ने कहा कि, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से सलमान खुर्शीद कर रहे नेतृत्व

पिछले तीन दशक से ईरान का नेतृत्व कर रहे खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों के पहले दिन मौत हो गई थी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत से गए सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से उनकी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में पूछा गया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया, क्योंकि इसमें कई लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, ”जहां तक भारत सरकार का सवाल है, हमने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। हमारी ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा आज तेहरान में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।’

खामेनेई की मौत का बदला लिया जाएगा- IRGC चीफ

ईरान के शक्तिशाली सुरक्षा बल आईआरजीसी के प्रमुख अहमद वाहिदी ने कहा है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लिया जायेगा तथा ईरान के आत्मसमर्पण का सपना उसके दुश्मनों के लिए सपना ही रह जायेगा। वाहिदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह की शुरुआत हो गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN