Home - आया ASUS का नया All-in-One PC लॉन्च, 24-इंच डिस्प्ले और AI फीचर्स;...

आया ASUS का नया All-in-One PC लॉन्च, 24-इंच डिस्प्ले और AI फीचर्स; इतनी है कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ASUS ने भारत में नया VM240 AiO लॉन्च किया है, जिसमें 24-इंच डिस्प्ले, 1080p वेबकैम, AI Noise Cancellation और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

ASUS ने भारत में अपना नया VM240 AiO ऑल-इन-वन डेस्कटॉप PC लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 24-इंच डिस्प्ले, कॉम्पैक्ट डिजाइन और रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, ब्राउजिंग और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके साथ ASUS ने Jelly75 Keyboard KD201, Wireless Mouse MD105, Marshmallow Keyboard and Mouse Combo CW200 और ROG HDMI Cable LHR60 जैसे नए एक्सेसरीज भी भारतीय मार्केट में उतारे हैं।

ASUS VM240 AiO की भारत में कीमत 66,990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 20 अगस्त से ASUS Exclusive Stores, ASUS eShop, Flipkart और Amazon पर शुरू हो गई है। हालांकि, AMD Ryzen 5 वाला वेरिएंट सितंबर के मध्य के आसपास उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा ASUS Jelly75 Keyboard KD201 की कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी। Wireless Mouse MD105 की कीमत 1,799 रुपये, Marshmallow Keyboard and Mouse Combo CW200 की कीमत 4,199 रुपये और ROG HDMI Cable LHR60 की कीमत 999 रुपये है। इन तीनों एक्सेसरीज की बिक्री 20 अगस्त से शुरू हो गई है।

24-इंच डिस्प्ले के साथ आया ASUS VM240 AiO

ASUS VM240 AiO में 24-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एडजस्टेबल टिल्ट सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन का एंगल बदल सकता है। PC में 22mm का स्टैंड दिया गया है और डिस्प्ले 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट कवरेज देता है।

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह ऑल-इन-वन PC AMD Ryzen 5 40 सीरीज तक के प्रोसेसर के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है।

AI Noise Cancellation और Dirac स्पीकर्स

ऑडियो के लिए ASUS VM240 AiO में सामने की तरफ दो 2W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें Dirac ऑडियो से बेहतर किया गया है। कंपनी ने इसमें AI-powered noise cancellation भी दिया है, जो वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करने में मदद करता है।

कनेक्टिविटी के लिए PC में Wi-Fi 6E के साथ HDMI, RJ-45 और कई USB Type-A पोर्ट दिए गए हैं। इस वजह से इसे मॉनिटर, एक्सटर्नल ड्राइव, कैमरा और दूसरे पेरिफेरल्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

ASUS Jelly75 Keyboard में मिलेंगे Hot-Swappable Keys

VM240 AiO के साथ ASUS ने नए एक्सेसरीज भी लॉन्च किए हैं। इनमें Jelly75 Keyboard KD201 खास तौर पर ध्यान खींचता है। यह 75 प्रतिशत वायरलेस मैकेनिकल कीबोर्ड है, जिसमें हॉट-स्वैपेबल कीज दी गई हैं। इसका मतलब यूजर स्विच को आसानी से बदल या कस्टमाइज कर सकता है।

कीबोर्ड में Bluetooth, 2.4GHz RF और USB कनेक्टिविटी मिलती है और इसे पांच डिवाइस तक पेयर किया जा सकता है। इसमें USB Type-C रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। यह Orange Meadow और Volt Green कलर में उपलब्ध होगा।

Wireless Mouse और Marshmallow Combo भी लॉन्च

ASUS Wireless Mouse MD105 की कीमत 1,799 रुपये है। इसमें 2.4GHz RF और Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है और इसे तीन डिवाइस तक कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 1200, 1600 और 2400 DPI के विकल्प दिए गए हैं। यह Milky White और Volt Green रंग में उपलब्ध होगा।

वहीं ASUS Marshmallow Keyboard and Mouse Combo CW200 की कीमत 4,199 रुपये है। यह कॉम्पैक्ट कीबोर्ड और वायरलेस माउस का कॉम्बो है, जिसे तीन डिवाइस तक कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot Key भी दी गई है। यह Oat Milk और Quiet Blue कलर में आएगा।

48Gbps बैंडविड्थ वाला ROG HDMI Cable

गेमिंग और हाई-बैंडविड्थ कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए ASUS ने ROG HDMI Cable LHR60 भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 रुपये है। इसमें 48Gbps तक की बैंडविड्थ, 1.8 मीटर लंबी नायलॉन-ब्रेडेड स्लीव और गोल्ड-प्लेटेड कनेक्टर दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN