Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ से हटाया गया यह सीन, इसके अलावा किए...

आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ से हटाया गया यह सीन, इसके अलावा किए गए कौन-कौन से बदलाव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/UdTeer_1792596825503_9Kkn_1792596830665_lRmE_f1a089bc-f2ef-459a-943a-60ecf50ce8b4_VzGd.jpg

सेंसर बोर्ड ने दिया आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर को  UA 13+ सर्टिफिकेट। जानिए फिल्म में किए गए कौन-कौन से बदलाव?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। करण जौहर प्रोडक्शन की यह फिल्म ट्रेलर की रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई थी। फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के बारे में है, जिसकी भारत में आकर याद्दाश्त चली जाती है, और वह खुद एक भारतीय देशभक्त समझने लगता है। रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA 13+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। हालांकि फिल्म की रिलीज से बस कुछ ही दिन पहले CBFC ने इसके फाइनल एडिट में एक अहम बदलाव करने को कहा है।

उड़ता तीर में किए गए क्या बदलाव?

एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने मेकर्स ने इस फिल्म के एक सीन को हटाने के लिए कहा है। इस सीन में भारतीय नक्शे पर खून के छींटे दिखाए गए थे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड के आदेश पर ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स ने भारतीय नक्शे पर खून वाला सीन हटा दिया है। उस गैप को कवर करने के लिए उन्होंने पिछले वाले शॉट को थोड़ा लंबा खींच दिया है। इसके अलावा मेकर्स को फिल्म के 5 सीन्स में एंटी-स्मोकिंग डिसक्लेमर डालने का सोचा है। फिल्म के एक अन्य सीन, जिसमें किरदार को शराब पीते दिखाया गया है, इसमें मेकर्स ने एंटी-लिकर वॉर्निंग डालने को कहा है।

कितनी होगी इस फिल्म की लंबाई?

ध्यान देने की बात यह है कि सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने किसी भी डायलॉग या एक्शन सीन में बदलाव करने को नहीं कहा है। फिल्म में बताए गए बदलाव किए जाने के बाद इसकी कुल लंबाई 137.41 मिनट होगी। यानि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 17 मिनट और 31 सेकंड रहने वाली है। यानि अगर आप फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कम से कम 3.30 घंटे का समय निकालकर थिएटर जाना चाहिए।

आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे मुकुल देव

फिल्म इस वजह से भी खास है कि इसमें आखिरी बार एक्टर मुकुल देव बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। एक्टर मुकुल देव का मई 2025 को निधन हो गया था। बात फिल्म की करें तो ‘उड़ता तीर’ में दर्शकों को आयुष्मान और सारा अली खान के अलावा गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस और सुप्रिया पिलगांवकर नजर आएंगे। आकाश कौशिस के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना की 2 अन्य फिल्में भी हैं, जिनका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इसके बाद आयुष्मान खुराना ये प्रेम मोल लिया और मुपापा में नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN