Home मनोरंजन समाचार आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, ‘अल्फा’ के लिए किसे मिली कितनी...

आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, ‘अल्फा’ के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/Alpha_Fees_1782798363587_1782798371826_6a2d2423-924f-44b0-a8a3-a06303d4864f.jpg

Alpha Movie Poster: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म अल्फा में काफी लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट है, लेकिन इस फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है? चलिए जानते हैं।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस YRF स्पाइवर्स फिल्म में काफी बड़ी और पावरफुल स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी दमदार रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन क्या यह बज प्रॉफिट में कनवर्ट हो पाएगा या नहीं, इस सवाल का जवाब हमें फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा। खबर है कि एक्टर्स ने फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज की है, लेकिन किसे मिली है सबसे ज्यादा फीस और कौन रह गया पीछे? चलिए जानते हैं अल्फा की स्टार कास्ट की फीस।

1. आलिया भट्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की जेब सबसे ज्यादा भारी रही है। उन्हें इस फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा फीस मिली है। वजह यह भी है कि वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और भले ही शरवरी का रोल उनके बराबर का बताया जा रहा हो, लेकिन शरवरी का स्टारडम अभी वैसा नहीं है जैसा आलिया भट्ट का हो चुका है। एशियानेट की खबर के मुताबिक एजेंट सीता का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट को 25 करोड़ रुपये फीस मिली है।

शवरी वाघ

भले ही आपको यह थोड़ा अनफेयर लगे, लेकिन स्टारडम की वजह से शरवरी वाघ को आलिया भट्ट के मुकाबले काफी कम फीस दी गई है। शरवरी वाघ को इस फिल्म के लिए महज 3 करोड़ रुपये फीस प्रोड्यूसर्स ने दी है। हालांकि आलिया और ऋतिक जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक बड़ा मौका रहा और आने वाले वक्त में ‘मुंज्या’ फेम एक्ट्रेस के लिए यह मुनाफा ही बनाएगा।

बॉबी देओल

फिल्म में बॉबी देओल ने भी अहम किरदार निभाया है। ऋतिक-आलिया के मुकाबले वह सीनियर एक्टर हैं, हालांकि फीस के मामले में वह पीछे रह गए हैं। बॉबी को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि बॉबी का रोल आलिया के मुकाबले काफी कम है और यही वजह है कि उन्हें कम फीस ऑफर की गई थी।

अनिल कपूर

बात अनिल कपूर की फीस की करें तो उन्हें भी फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये ही फीस मिली है। जहां तक ऋतिक रोशन की फीस का सवाल है तो खबर है कि उन्होंने सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस दिया है। मेकर्स ने स्पाईवर्स को कनेक्ट करने के लिए ऋतिक का सहारा लिया है, उनका कोई फुल फ्लेज्ड रोल इस मूवी में नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN