Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/samay_raina_20_06_1781945396858_1781945403687_5ec7fbd1-38d1-4957-a447-6c5ebc047f9c.pngIndia’s Got Latent: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 आज यानी 20 जून से शुरू हो रहा है। समय के शो का सीजन 2 इस बार नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आएगा।
अपपिछले साल विवादों में आया समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। समय रैना का शो आज यानी 20 जून से नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम होगा। नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार वीडियो प्रोमो के साथ ये खास ऐलान किया। आज सीजन 2 का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर शाम 7 बजे आप देख सकेंगे।
क्या नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर अलग-अलग आएगा इंडियाज गॉट लेटेंट?
इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन केवल यूट्यूब पर आया था। समय रैना के यूट्यूब चैनल पर शो के पूरे-पूरे एपिसोड पोस्ट किए जाते थे। इन एपिसोड्स को देखने के लिए लोगों को मेंबरशिप लेनी पड़ती थी। पर इस बार शो को नेटफ्लिक्स पर भी डाला जा रहा है।
नेटफ्लिक्स ने जो प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, उसमें समय रैना बताते हैं कि यूट्यूब और नेटफ्लिक्स, दोनों पर एपिसोड्स एक ही टाइम पर अपलोड किया जाएगा। दोनों जगहे एपिसोड्स की ड्यूरेशन भी एक ही रहेगी।
समय रैना ने यूट्यूब कम्यूनिटी के लिए क्या कहा?
समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके बताया कि यूट्यूब पर लेटेंट के एपिसोड फ्री रहेंगे। उन्होंने स्टोरी में लिखा- आप लोगों को सच में लगा कि मैं अपनी यूट्यूब कम्यूनिटी को पीछे छोड़ दूंगा जो मेरा साथ हमेशा खड़ी रही। लेटेंट के एपिसोड यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध रहेंगे। यूट्यूब पर विज्ञापन के साथ और नेटफ्लिक्स पर बिना विज्ञापन के।
समय ने नेटफ्लिक्स को थैंक्यू बोलते हुए भी स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मुझे नहीं लगता कि नेटफ्लिक्स ने दुनिया में किसी भी शो के लिए ये किया होगा कि कोई शो नेटफ्लिक्स पर भी आ रहा है और यूट्यूब पर भी। नेटफ्लिक्स इंडिया को बहुत सारा प्यार भेजो।
कौन होगा पहले एपिसोड में गेस्ट?
समय रैना ने पहले एपिसोड के गेस्ट के नामों से भी पर्दा हटा दिया है। लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड में शरवरी वाघ, आलिया भट्ट और आशीष सोलंकी मेहमान बनकर पहुंचेंगे।
बता दें, समय रैना के शो में कंटेस्टेंट आते हैं और उनके सामने अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। अपने टैलेंट को दिखाने से पहले ही कंटेस्टेंट खुद को एक नंबर देते हैं जो उन्हें लगता है कि पैनल में लोग उन्हें दे सकते हैं। अगर पैनल में बैठे मेंबर्स का एवरेज कंटेस्टेंट के दिए हुए नंबर से मैच करता है तो उस कंटेस्टेंट को पैसे मिलते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नेटफ्लिक्स पर भी इसी कॉन्सेप्ट को फॉलो किया जाएगा? और अगर यही कॉन्सेप्ट फॉलो किया जाता है तो कंटेस्टेंट को जीतन पर क्या प्राइज अमाउंट दिया जाएगा
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



