Home मनोरंजन समाचार आमिर खान ग्रैंड नहीं बल्कि सिंपल करेंगे गर्लफ्रेंड गौरी से शादी, एक्टर...

आमिर खान ग्रैंड नहीं बल्कि सिंपल करेंगे गर्लफ्रेंड गौरी से शादी, एक्टर की तीसरी शादी को लेकर आया नया अपडेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/aaj_1781954302561_1781954314696_db23460f-ba32-4a4b-87c8-e08567871d83.jpg

आमिर खान और गर्लफ्रेंड गौरी अब लंबे रिलेशन के बाद शादी करने वाले हैं। आमिर की तीसरी शादी काफी चर्चा में है और इस बीच उनकी वेडिंग को लेकर एक नया अपडेट आया है।

आमिर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं 5 जुलाई को मुंबई में और इसके लिए ना सिर्फ वह बल्कि पूरा परिवार और फैंस एक्साइटेड हैं। सबको लगा था कि आमिर एक ग्रैंड वेडिंग करेंगे, लेकिन आमिर का प्लान कुछ और है।

ग्रैंड नहीं बल्कि सिंपल होगी शादी

डेक्कन क्रॉनिकल से अपनी तीसरी शादी को लेकर बात करते हुए आमिर ने कहा, ‘घर में ही हम सिंपल रजिस्टर वेडिंग करेंगे। इस शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम इसे काफी बेसिक रखना चाहते हैं।’

गेस्ट लिस्ट को लेकर अपडेट नहीं

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि इंडस्ट्री के आमिर के क्लोज फ्रेंड्स, शाहरुख खान, सलमान खान या बाकी कोई इस शादी में आएगा या नहीं।

खुद बताया था कर रहे हैं शादी

बता दें कि कुछ दिनों पहले वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर ने शादी की खबर को कन्फर्म करते हुए डेट बताई थी। आमिर ने कहा था, मैं यूएस में ट्रैवल कर रहा हूं। लेकिन हां शादी की बात सच है। हम 5 जुलाई को शादी करेंगे।

इससे पहले आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन अब दोनों को लगता है कि दोनों रिलेशन को एक स्टेप और आगे बढ़ाना चाहिए।

गौरी के आने से आया आमिर की लाइफ में ठहराव

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स समिट में आमिर ने कहा था कि उन्हें नहीं लगा था कि वह दोबारा रिलेशनशिप में आएंगे। उन्होंने कहा था, ‘गौरी मेरी लाइफ में काफी काल्म और ठहराव लेकर आई हैं। वह शानदार इंसान हैं और मैं खुशनसीब हूं कि मैं उनसे मिला। एक बात अच्छी यह रही है कि भले ही मेरी शादी नहीं चली, लेकिन अच्छा है कि मैं रीना, किरण और अब गौरी से मिला लाइफ में। इन लोगों ने मुझे बेहतर इंसान बनाया है।’

आमिर की पहली 2 शादियों के बारे में जानें

बता दें कि आमिर ने सबसे पहले रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों 1986 से 2002 तक साथ रहे थे। दोनों के 2 बच्चे हैं जुनैद खान और आइरा खान। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा है आजाद। आमिर और किरण साल 2021 तक साथ रहे। अब आमिर, गौरी से शादी करने वाले हैं। फैंस आमिर और गौरी के लिए काफी खुश हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN