Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Samay_R_1788785980023_1e7f0ba7-f348-42fb-9b78-e495c2e99b9d_1788785984346_e6be8351-8ae4-4fa2-9756-c1e1e0552e59_1c5b8cd9-7a9f-43fb-a35d-4e9e5d9e3e0c_53f472f7-4369-4d70-8b52-5a495ed92681.pngSamay Raina: समय रैना के शो पर हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो कि आमतौर पर नहीं होता है। समय रैना एक कंटेस्टेंट के सामने बैकफुट पर आते दिखे।
समय रैना यूं तो हर कंटेस्टेंट को अपने जवाबों से प्रेशर में ले लेते हैं, लेकिन इस बार उलटा हो गया।
‘कुबूल है’, ‘मर्डर’ और ‘तुमसा नहीं देखा’ में अपने काम के लिए सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस सुरभि वंजारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुरभि हाल ही में समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में नजर आई थीं। पहले शबनम सैयद के नाम से जानी जाने वालीं सुरभि ने धर्म परिवर्तन किया था और वह बाद में हिंदू बन गईं। टीजिंग पैनल के साथ नोकझोंक और समय रैना को ब्रूटली रोस्ट करने के लिए सुरभि को एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें इंटरनेट पर क्रिटिसाइज करने वालों की भी कोई कमी नहीं।
समय के शो पर आईं कनवर्टेड हिंदू
इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए ‘इंडियाज गॉल लेटेंट’ के इस एपिसोड में समय रैना और बलराज घई के अलावा राखी सावंत, कॉमेडियन कुशाग्र श्रीवास्तव और अश्वीर ग्रोवर बतौर पैनलिस्ट नजर आए थे। जब पैनलिस्ट ने कहा कि उन्हें सुरभि की परफॉर्मेंस पसंद नहीं आई तो यह बातचीत और बहस का अलग ही मुद्दा बन गया। क्योंकि सुरभि ने बैक टू बैक कई ऐसी बातें कहीं, जिन्होंने न सिर्फ ऑडियंस का ध्यान खींचा, बल्कि कई बार तो पैनलिस्ट की भी बोलती बंद कर दी। यह पूरी बहस हुई कुशाग्र के उस कमेंट से जिसमें उन्होंने कहा कि सुरभि कोमोलिका वाली वाइब्स दे रही हैं।
कुशाग्र को किया भयंकर रोस्ट
पैनल के लोगों ने जब यह कहा कि उन्हें सुरभि का परफॉर्मेंस पसंद नहीं आया तो कुशाग्र बोले- ऐसा लग रहा था कि सुरभि झाड़ू पर सवार होकर उड़ जाएंगी। इस पर सुरभि ने जवाब दिया- आपका नाम क्या है सर? क्योंकि बाकी लोगों को तो मैं जानती हूं। सुरभि को इस जवाब पर बहुत तगड़ी हूटिंग मिली। इसके बाद समय ने अपना पत्ता फेंका और पूछा- क्या आप अभी जैसी नजर आ रही हैं, असल जिंदगी में भी वैसी ही हैं? इस पर सुरभि ने जवाब दिया- यह सब आपकी वजह से है। आपसे मिलना आसान नहीं है समय।
समय रैनी की हो गई बोलती बंद
सुरभि ने कहा कि आपसे मिलना काफी मेंटली डिस्टर्बिंग है। आपने असल में पूरे देश को ही डिस्टर्ब कर रखा है। जब पूछा गया कि क्या वह समय से मिलने को लेकर नर्वस थीं? तो उन्होंने कहा- नहीं आप खुद को इतना क्रेडिट मत दीजिए, मैंने कहा मेंटली डिस्टर्ब, नर्वस नहीं। कुछ पल के लिए समय रैना की भी बोलती बंद हो गई और वह जवाब सोचते नजर आए। बता दें कि सुरभि का नाम एक वक्त पर शबनम सय्यद हुआ करता था। टीवी और बड़े पर्दे पर उन्होंने बहुत कमाल का काम किया है, और अब शायद उनकी इस परफॉर्मेंस को भी ऑडियंस याद रखेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




