Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/tapsee_1788779834009_9b8e18bc-49e4-46fc-97bf-d783c02829b9_1788779844894_461b5de3-d4fd-43f8-b134-b154e3d11ee0_d9d19149-155c-445a-b287-dd12b0b981da_11918f94-b5da-4db1-8c58-94e8b546793a.jpgतापसी पन्नू का कहना है कि डंकी फिल्म के बाद उन्हें कमर्शियल फिल्में नहीं मिल रही हैं। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मेनस्ट्रीम मूवीज में कैसे एक्ट्रेसेस को चुना जाता है।
तापसी पन्नू उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो ना सिर्फ फीमेल ओरिएंटेड फिल्म करती हैं बल्कि इंडस्ट्री के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती हैं। अब तापसी का मानना है कि शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी‘ में उनके साथ काम करके उन्हें मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का अनुभव भी मिला है। शाहरुख की पिछली फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ की परफॉर्मेंस कुछ कमजोर रहा। हालांकि, तापसी के लिए यह उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी।
मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल लीड पर बोलीं तापसी
न्यूज 18 से बात करते हुए तापसी ने कहा कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल लीड अक्सर कम महत्व वालीं और आसानी से बदल जी जाने वाली होती है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेसेस जिनका स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री कनेक्शन होता है और जो ज्यादा चर्चा में रहती हैं, उन्हें ऐसे रोल मिलने में फायदा होता है। उन्हें लगता है कि उनके पास इन चीजों की कमी होती है।
तापसी बोलीं आपकी मार्केट होनी चाहिए
तापसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सारे एक्टर्स रिप्लेसेबल हैं। ऐसा नहीं कि ये रोल इसके इलावा कोई और कर ही नहीं सकता। हो सकता है कि कोई अलग करे, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई सब तरह के रोल कर सकते हैं। लेकिन फीमेल करेक्टर्स इन सो कॉल्ड मेनस्ट्रीम और कमर्शियल फिल्मों में महिला किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें कोई भी निभा सकता है। वहीं उन रोल को निभाना आपका टैलेंट नहीं है बल्कि आपकी मार्केट होनी चाहिए, कॉन्टैक्ट्स होने चाहिए और मुझे लगता है कि मैं इस फैक्टर में पीछे हट गई हूं। मुझे जो डंकी मिली थी वो सिर्फ इसलिए क्योंकि राजू सर ने मेरा काम देखा था।’
तापसी ने डंकी का पूरा क्रेडिट डंकी को दिया। उन्होंने यह भी माना कि इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं बहुत आम नहीं हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि उन्हें और बड़ी मेनस्ट्रीम फिल्में नहीं मिल पाई हैं।
कमर्शियल फिल्मों में कैसे एक्ट्रेसेस को करते फाइनल
तापसी ने आगे कहा, ‘आमतौर पर कमर्शियल फिल्मों में किरदारों काफी अहम नहीं होते इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी एक्ट्रेस वह रोल निभा रही है। अगर कोई एक्ट्रेस उनके बजट में फिट होती है या कोई मार्केट वैल्यू है तो उन्हें वे तुरंत कास्ट कर लेते हैं। मेनस्ट्रीम फिल्म जो एक्ट्रेसेस को कास्ट करती हैं वो उनके टैलेंट के लिए और राजू सर जैसे डायरेक्टर्स जिन्हें अपनी पसंद की एक्ट्रेस के बारे में इतना पक्का यकीन होता है, वे तो और भी कम हैं।’
तापसी की फिल्म गांधारी
तापसी की हाल ही में फिल्म गांधारी रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक मां की कहानी दिखाई गई है जो अपनी किडनैप बच्ची को खोजने निकलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




