Home BUSINESS NEWS HINDI इधर कच्चे तेल का गिरा भाव, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के रेट अपडेट

इधर कच्चे तेल का गिरा भाव, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के रेट अपडेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG, CNG, Petrol, Diesel Price: ईरान-अमेरिका जंग में थोड़ी देर की शांति के बीच 3 अगस्त को LPG, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। कच्चा तेल अभी 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। आज यानी सोमवार को ब्रेंट क्रूड और WTI दाम गिर गए हैं। सुबह 6:45 बजे के आसापास ब्रेंट क्रूड करीब 4 डॉलर सस्ता होकर 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्र्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 4.19 डॉलर नचे 80.48 डॉलर प्रति बैरल पर था।

आज क्या हैं एलपीजी सिलेंडर के रेट

लेह में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹1,179, जबकि दिल्ली में ₹942, गुरुग्राम में ₹950.5 और जयपुर में ₹947 है। यानी रेट में कोई बदलाव नहीं है। एमपी, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड की बात करें तो भोपाल घरेलू सिलेंडर ₹970 और कमर्शियल ₹2,746 का है। लखनऊ में आज घरेलू सिलेंडर ₹979.5 और कमर्शियल ₹2,860.5 का है। रांची में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹999.5 और 19 किलो वाला ₹2,922 का है। वहीं, पटना में घरेलू ₹1,040 और कमर्शियल ₹3,032.5 का है।

पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे ही पेट्रोलडीजल के रेट जारी कर दीं हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है।

पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

CNG के 3 अगस्त के रेट

सुबह छह बजे तक सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। IGL की वेबसाइट पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थो। नोएडा एक किलो सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70, मुजफ्फरनगर में 91.58, मेरठ में 91.58, शामली में 91.58 रुपये थी। गुरुग्राम में भी सीएनजी के दाम 88.12 पर स्थिर हैं।

रेवाड़ी में सीएनजी कीमत 87.70, करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर में 1 किलो सीएनजी 94.42 में मिल रही है। राजसमंद में सीएनजी की कीमत 92.44, महोबा में 89.42, बांदा में 89.42,चित्रकुट में 89.42 और हापुड में 92.70 रुपये प्रति किलो है। जबकि, ग्रेटर नोएडा में 91.70 रुपये। वहीं, हमीरपुर में सीएनजी के रेट 94.42, फतेहपुर में 94.42, अजमेर में 92.44 और पाली में 92.44 रुपये किलो है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN