Home rss business hindi इधर कच्चे तेल के बढ़े दाम, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के जारी हो...

इधर कच्चे तेल के बढ़े दाम, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के जारी हो गए रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol, Diesel, LPG, CNG Prices: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी है। आज सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 16 सेंट चढ़कर 95.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 27 सेंट ऊपर 91.57 डॉलर पर था। इसबीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल-डीजल के 4 सितंबर के रेट जारी कर दी हैं।

पेट्रोल-डीजल के 4 सितंबर के रेट

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में ₹ 106.06 लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।

दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर है। वहीं, E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।

लखनऊ, पटना और भोपाल में पेट्रोल के रेट

आज 4 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। जबकि, एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

LPG के 4 सितंबर के रेट

आज शुक्रवार 4 सितंबर को एलपीजी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2747.50 रुपये का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये का है। जबकि, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.5 और घरेलू 957.50 रुपये है।

सीएनजी के 4 सितंबर के रेट

आज 4 सितंबर को नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलो है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में यह 95.47 रुपये, जबकि हापुड़ में 96.59 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 98.31 रुपये प्रति किलो है।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो है। हरियाणा में गुरुग्राम में सीएनजी 92.01 रुपये, रेवाड़ी में 91.59 रुपये, करनाल में 91.32 रुपये और कैथल में 92.32 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी का भाव 96.33 रुपये प्रति किलो है। वहीं महोबा, बांदा और चित्रकूट में कीमत 93.31 रुपये प्रति किलो है। आंकड़े बताते हैं कि सीएनजी की कीमत में शहर के हिसाब से करीब 11 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN