Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/devoleena_bhattacharjee_1780373886000_1780373886206_85d66644-5c1b-483d-94f0-c7373aedb7fc.jpgगाजियाबाद का सूर्या मर्डर केस पूरे देश में चर्चा में है। अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि सोच और परवरिश दोनों ही घटिया हैं। मां-बाप को भी सजा होनी चाहिए।
यूपी के गाजियाबाद में हुए सनसनीखेज सूर्या चौहान हत्याकांड पर अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का ट्वीट चर्चा में है। देवो ने सूर्या की हत्या का वीडियो रीशेयर करते हुए हत्यारे के परिवार तक को सजा दिलाने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि मां-बाप को भी फांसी हो। बता दें कि गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में सूर्या की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। झगड़ा मामूली बात पर था। एक आरोपी असद को इनकाउंटर में मार गिराया जा चुका है। बाकी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवोलीना ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है।
देवोलीना ने ट्वीट में क्या लिखा
सूर्या हत्याकांड पर देवोलीना ने सीएम योगी को टैग करते हुए ट्वीट किया है, इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है… घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार… मां-बाप सहित सबको फांसी दे देनी चाहिए। रेयर टु रेयरेस्ट कोई सजा है तो इन सबको परिवार सहित मिलनी चाहिए।
देवोलीना के पोस्ट पर कमेंट
देवोलीना के ट्वीट पर एक शख्स का कमेंट दिख रहा है, मैडम इसके परिवार की क्या गलती है, इसमें मतलब तेरे घर में कोई भी कुछ करेगा तो तेरे को भी उसकी सजा देने का, जरा लिख रही है तो सही से लिख, जो गलत है उसको बोल, सबको मत ले, जाहिल।
वायरल वीडियो किया रीट्वीट
देवोलीना ने ऑथर शेफाली वैद्य का वो वीडियो भी रीट्वीट किया है जिसमें वह बोल रहा है, तुम्हारे भाी ने मर्डर कर दिया है, सारे भाई प्यार दो। उन्होंने लिखा है, तो कथित तौर पर ये वही सु** असद है जिसने गाजियाबाद में बुरी तरह से सूर्या की हत्या की, कितनी हिम्मत है जो इंस्टाग्राम रील पर शेखी बघार रहा है। खुश हूं कि यूपी पुलिस ने इनकाउंटर में इसे खत्म कर दिया। काश यह और दर्दनाक मौत मरा होता।
क्या है सूर्या हत्याकांड
सूर्या हत्याकांड के तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी असद का पिता नवाब और दोस्त फरहान और आतिफ शामिल हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान ने पुलिस को बताया है कि 28 मई को दोपहर 3 बजे के आसपास सूर्या और असद के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। फरहान ने बताया कि उसने असद को चाकू दिया था। असद के पिता ने उसको उकसाया था कि सूर्या की कहानी खत्म कर दो। इसके बाद असद ने उसके पेट में चाकुओं से वार किए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





