Home rss business hindi इस कंपनी को मिला ₹488 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर में आई...

इस कंपनी को मिला ₹488 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर में आई 13% की तेजी; आपका है दांव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पेस डिजिटेक (Pace Digitek) के शेयरों में मंगलवार 22 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी की ओर से करीब ₹488.46 करोड़ का ऑर्डर मिलने की जानकारी सामने आने के बाद शेयर इंट्राडे में 13% तक उछल गया। BSE पर स्टॉक ₹165.55 के भाव पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹154.80 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान शेयर ने ₹174.90 का इंट्राडे हाई बनाया। यह ऑर्डर कंपनी की ऊर्जा स्टोरेज कारोबार में मौजूदगी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कंपनी ने 21 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी मटेरियल सब्सिडियरी लिनिएज पावर प्राइवेट लिमिटेड (Lineage Power Private Limited) को NTPC GE पावर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से LOA (Letter of Award) मिला है। यह ऑर्डर Barh STPP में BESS (Battery Energy Storage System) प्रोजेक्ट से संबंधित है, जो NTPC के स्टेज-I और स्टेड-II के लिए है। इस पूरे प्रोजेक्ट की ऑर्डर वैल्यू ₹488.46 करोड़ बताई गई है।

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को BESS कंटेनर्स की सप्लाई, टेस्टिंग, उनकी स्थापना की निगरानी और कमीशनिंग से जुड़े काम करने होंगे। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में BMS (Battery Management System) और EMS (Energy Management System) भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, ऑर्डर को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, यानी पेस डिजिटेक (Pace Digitek) की सब्सिडियरी को आने वाले महीनों में इस प्रोजेक्ट से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ाने होंगे।

ऑर्डर में केवल उपकरणों की सप्लाई ही शामिल नहीं है। कंपनी को बैटरी स्टोरेज कंटेनर्स के लिए 5 साल की AMC (Annual Maintenance Contract) सर्विस भी देनी होगी। इसके अलावा 7 साल की अतिरिक्त एक्सटेंडेड वारंटी का प्रावधान भी है। इस तरह कंपनी की भूमिका सिर्फ सिस्टम उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इंस्टॉलेशन के बाद लंबे समय तक मेंटेनेंस और सपोर्ट भी देना होगा।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

पेस डिजिटेक डिजिटेक (Pace Digitek Ltd) के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (12:22pm) कंपनी का शेयर 10.33% की जोरदार तेजी के साथ NSE पर ₹170.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से ₹16.00 की बढ़त है।

कंपनी के चेयरमैन ने क्या कहा?

पेस डिजिटेक (Pace Digitek) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वेणुगोपालराव मदिसेट्टी (Venugopalrao Maddisetty) के अनुसार, यह ऑर्डर लिनेज पावर (Lineage Power) को प्रोडक्ट आधारित BESS कारोबार के रूप में मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के साथ लोकलाइजेशन, सिस्टम इंटीग्रेशन और सर्विस क्षमताओं को मजबूत करने पर भी काम कर रही है। उसका लक्ष्य यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ C&I (Commercial & Industrial) सेगमेंट की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने के लिए व्यापक एनर्जी प्लेटफॉर्म तैयार करना है।

हालांकि, शेयर के हालिया प्रदर्शन की तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2026 में अब तक पेस डिजिटेक (Pace Digitek) का शेयर करीब 9% नीचे है, जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में लगभग 12% की गिरावट दर्ज हुई। स्टॉक ने इस साल 30 मार्च को ₹139.50 का 52-वीक लो बनाया था, जबकि पिछले साल 10 अक्टूबर को यह ₹232.20 के 52-वीक हाई तक पहुंचा था। अब नए ऑर्डर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी की आगामी कारोबारी प्रगति और BESS कारोबार में इसके विस्तार पर रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN