Home - इस फोन में 200MP कैमरा और 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, OPPO ला...

इस फोन में 200MP कैमरा और 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, OPPO ला रहा मुड़ने वाला नया फोन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find N7 के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 7.6 इंच के मेन डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

OPPO Find N7 Leak: OPPO का अपकमिं Find N7 एक दिलचस्प डिवाइस साबित हो सकता है। ओप्पो के आने वाले फोल्डेबल के बारे में कहा जा रहा है कि इसका मेन डिस्प्ले लेआउट अलग होगा; इसमें पुराने फाइंड N2 की तरह ही चौड़े और छोटे पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा, न कि पारंपरिक लंबे फॉर्म फैक्टर का। लॉन्च से पहले ही लीक्स के माध्यम से अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डिजाइन, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स और रियर कैमरा सेटअप के बारे में नई जानकारी सामने आई है। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट से लैस होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 7.6 इंच के मेन डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं…

OPPO Find N7 में 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

नई लीक में OPPO Find N7 के डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा की जानकारी सामने आई

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक पोस्ट के अनुसार, ओप्पो फाइंड N7 का डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में अलग होगा। टिप्स्टर ने कहा कि फोन में 2nm चिपसेट होगा। उन्होंने फोल्डेबल के डिजाइन, इसके रियर कैमरे और हिंज के बारे में ज्यादा जानकारी भी दी है।

टिप्स्टर का दावा है कि ओप्पो फाइंड N7 में 7.6-इंच की डिस्प्ले होगी और इसमें एक सीमलेस हिंज सॉल्यूशन होगा, ताकि फोल्डेबल फोन में अक्सर दिखने वाली क्रीज (मोड़ पर पड़ने वाली लकीर) से बचा जा सके। सोर्स का यह भी कहना है कि इंजीनियरिंग सैंपल में सैमसंग की बनी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया था। कहा जा रहा है कि इस फोल्डेबल का डिजाइन स्लिम और बॉडी हल्की होगी, लेकिन इसके डाइमेंशन (आकार-प्रकार) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फोन में 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा भी

खबरों के मुताबिक, ओप्पो फाइंड N7 में 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इनके साथ 3-मेगापिक्सेल का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी होगा। कैमरा सिस्टम में हैसलब्लैड का इमेजिंग सिस्टम बरकरार रहेगा, जो फाइंड X सीरीज के दूसरे मॉडल्स में भी मौजूद है।

एक पिछली रिपोर्ट में भी इस बात पर जोर दिया गया था कि ओप्पो अपने आने वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के लिए बिना क्रीज वाले डिस्प्ले और चौड़े लेआउट पर ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OPPO Find N7 कंपनी का पहला वाइड-फोल्डिंग फोन होगा। इसमें यह भी दावा किया गया है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल को नया डिजाइन दिया जाएगा और इसे नॉर्मल गोल लेआउट से बदलकर हॉरिजॉन्टल लेआउट में किया जाएगा।

एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ओप्पो फाइंड N7 को 2027 की पहली तिमाही में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट और 6,500mAh की बैटरी होगी। मौजूदा OPPO Find N6 में 8.12-इंच का मेन डिस्प्ले और 6.62-इंच का कवर डिस्प्ले है, जिससे कवर डिस्प्ले का लेआउट लंबा और मेन डिस्प्ले चौकोर आकार का होता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Amazon पर मिल रहे इन फोल्डेबल फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN