Home rss business hindi इस हफ्ते 6 कंपनियों का IPO खुल रहा, एक का GMP पहुंचा...

इस हफ्ते 6 कंपनियों का IPO खुल रहा, एक का GMP पहुंचा 75 रुपये

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IPO News: इस हफ्ते 6 कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है
  • इसमें से एक कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी मजबूत है
  • दो कंपनियों के प्राइस बैंड का ऐलान होना बाकी है

IPO News: इस हफ्ते 6 कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है। इसमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। वहीं, दो कंपनियों का आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इसमें से कुछ कंपनियों का प्रदर्शन ग्रे मार्केट में अच्छा है।

13 अक्टूबर को खुल रहा है 3 कंपनियों का आईपीओ

1-HD Fire Protect IPO

यह आईपीओ 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 712.31 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14905 रुपये का दांव लगाना होगा।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2- Ravita Engineering Services IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 116.05 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ओपन रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 105 रुपये से 112 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- Vaibhav Vyapaar IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 42.10 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Fusion CX IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 702 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। आईपीओ 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 275 रुपये से 289 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 51 शेयरों का बनाया गया है।

इस आईपीओ का जीएमपी 53 रुपये प्रति शेयर है।

5- Sahajanand Medical Technologies IPO

कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 19 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

6- Tonbo Imaging India IPO

यह आईपीओ भी 15 से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड का ऐलान होना बाकि है। आईपीओ का साइज 1.22 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN