Home National news hindi इसराइल में चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने को लेकर क्या बोले...

इसराइल में चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने को लेकर क्या बोले नेतन्याहू

6
0

Source :- BBC INDIA

बिन्यामिन नेतन्याहू

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जनता ऐसी सरकार नहीं चाहती, जो रा’म और जॉइंट लिस्ट पार्टियों के समर्थन पर निर्भर हो.

उन्होंने इन दलों पर ‘आतंकवाद का समर्थन करने’ और ‘यहूदी राष्ट्र के अस्तित्व को नकारने’ का आरोप लगाया.

इसराइल के आम चुनावों के अंतिम नतीजों में किसी भी गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद में बहुमत (61 सीटें) नहीं मिला है.

नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, “इसराइल की जनता ऐसी सरकार नहीं चाहती, जो राम और जॉइंट लिस्ट पार्टियों पर निर्भर हो. ये ऐसी पार्टियां हैं जो आतंकवाद का समर्थन करती हैं और यहूदी देश के अस्तित्व को नहीं मानतीं.”

“पहले दिन से ही हमने एक व्यापक राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए हाथ बढ़ाया है. यहूदी समुदाय के लोगों के साफ़ बहुमत ने लिकुड को सबसे बड़ी पार्टी और मुझे सरकार का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है.”

उन्होंने कहा, “हम अपने सहयोगियों और उन सभी पार्टियों के साथ मिलकर एक व्यापक सरकार बनाना चाहते हैं, जो ऐसा करना चाहते हैं और आतंकवाद का समर्थन नहीं करते. मैं इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हूं.”

वामपंथी रुझान वाले अख़बार हारेत्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं. इनमें उनकी लिकुड पार्टी की 27 सीटें शामिल हैं. इसके साथ ही लिकुड संसद की सबसे बड़ी पार्टी बन गई.

2022 के चुनाव के मुक़ाबले नेतन्याहू के गठबंधन की सीटें कम हुई हैं. 2022 में उनके गठबंधन को 64 सीटें मिली थीं.

उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़नकोट की पार्टी याशर को 21 सीटें मिली हैं. वह सहयोगी दलों के साथ मिलकर 48 सीटों वाला गठबंधन बना सकते हैं.

SOURCE : BBC NEWS