Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ऊपर वाले ने तय की हैं…’, सुनीता के धोखे के आरोपों पर...

‘ऊपर वाले ने तय की हैं…’, सुनीता के धोखे के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से कहा-‘आपके सपोर्ट की जरूरत है’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/gov_1783418851307_1783418855079_9057e18b-d252-42ca-a678-32cff2301b6b_1788665577978_3837e6f1-404f-4401-8349-94b373a9263c_17d08e71-8113-450a-ad13-99873e321c1a_78ca73fb-3717-4d6e-9641-90c817f6878c.jpg

गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के सपोर्ट की मांग कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि बहुत सी बातें आसमान में कही गईं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। गोविंदा अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। गोविंदा इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। बीते कुछ वक्त से उनकी शादीशुदा लाइफ में चली अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यहां तक कि नौबत तलाक तक आ गई थी। हालांकि, आखिरी मौके पर जाकर सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी। फिलहाल मामला अभी शांत है। वाइफ के आरोपों के बीच गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के सपोर्ट की मांग कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि बहुत सी बातें आसमान में कही गईं। चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।

‘यूथ शक्ति दही हांडी’ इवेंट में पहुंचे गोविंदा

हाल ही में गोविंदा जन्माष्टमी के मौके पर ‘यूथ शक्ति दही हांडी’ इवेंट में थाणे पहुंचे थे। गोविंदा के अलावा इस इवेंट में संजय दत्त समेत बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे। इस मौके पर गोविंदा ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस भी दी। इस दौरान उन्होंने उनकी शादी और सुनीता आहूजा से जुड़े हालिया विवाद पर बात की। अपनी पत्नी का नाम लिए बिना या खास आरोपों का जवाब दिए बिना, एक्टर ने कहा कि कई बातें “ऊपर वाले ने तय की हैं” और उम्मीद जताई कि वह उन्हें क्लियर कर पाएंगे।

“ऊपर वाले ने तय की हैं”

इसी बातचीत के दौरान, गोविंदा ने अपने फैंस से उनकी आने वाली फिल्मों को सपोर्ट और और आशीर्वाद की मांग की। गोविंदा ने कहा, ‘बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीनअप हो और गोविंदा उसे क्लीनअप कर पाए। आप लोगों का सहयोग चाहिए। ठीक वैसा ही जैसा आपने मुझे यहां पर देखने के लिए मिला। मैं आप लोगों का बहुत धन्यवाद देता हूं कि सालों साल आप लोगों का सहयोग मिला है। मैं पर्दे के माध्यम से पुनः आ रहा हूं। मेरी दो फिल्में रूपा और दुनियादारी आ रही हैं। आप लोगों का सहयोग चाहिए कि गोविंदा आगे निकल पाए।’ वो इन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

गोविंदा ने करियर के पीक पर की थी शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की बात करें तो दोनों ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उस वक्त गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे। उन्हें अपनी शादी को प्राइवेट रखने की सलाह दी गई थी ताकि उनकी सिंगल इमेज और फीमेल फैन फॉलोइंग गिरने से बचाई जा सके। यह कपल दुनिया की नजर में करीब 2 साल तक सिंगल इमेज मेनटेन किए रहा, दोनों का रिश्ता 1989 में पब्लिक हुआ जब उनकी बेटी टीना का जन्म हुआ। बता दें कि गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना को अब नर्मदा आहूजा नाम से जाना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN