Home rss world hindi एक अटैक से दोहरा घाव: 1000KM अंदर घुस रूस पर यूक्रेन का...

एक अटैक से दोहरा घाव: 1000KM अंदर घुस रूस पर यूक्रेन का सबसे घातक हमला; 12 की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन ने मध्य रूस के तातारस्तान इलाके में 1000 KM अंदर घुसकर ड्रोन से बड़ा हमला किया है। यह चार साल से ज़्यादा समय से चल रही जंग में कीव के सबसे घातक हमलों में से एक है, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब साढ़े चार साल से जंग जारी है। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब रूसी सेना ने यूक्रेन के अंदर घुसकर विनाशकारी हमले किए लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसमें यूक्रेन ने रूस से अंदर करीब 1000 किलोमीटर अंदर घुसकर सबसे घातक हमलों में से एक अंजाम दिया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की तरफ से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। तातारस्तान क्षेत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

यूक्रेन ने निजनेकाम्स्क शहर में किए गए अटैक के जरिए रूस को दोहरा घाव दिया है। एक तो बड़ी संख्या में लोगों को हताहत किया है, दूसरा उसके बड़े ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर दिया है। बता दें कि यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभग रोज ही, लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए रूस के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी की स्थिति पैदा हुई है, तेल शोधन क्षमता प्रभावित हुई है और आम जनता में चिंता बढ़ी है।

पुतिन को मजबूर करने के लिए घातक हमले

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि यह अभियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर आने और चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस सेवा कार्यालय के अनुसार, निजनेकाम्स्क शहर में सोमवार सुबह औद्योगिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर ”बड़ा” ड्रोन हमला किया गया।

निजनेकाम्स्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर दूर

निजनेकाम्स्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है। यह शहर रूस का एक महत्वपूर्ण तेल शोधन केंद्र है, जहां दो तेल रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र स्थित हैं। जेलेंस्की ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा, ”हम पूरी तरह से उचित जवाब दे रहे हैं और रूस के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। रूस का युद्ध अब अपने ही घर यानी रूस में अधिक से अधिक महसूस किया जाएगा।” उन्होंने कहा, ”इस युद्ध के अब भी जारी रहने का एकमात्र कारण रूस की इसे समाप्त करने की अनिच्छा है।”

दोनों पक्षों ने इस साल लंबी दूरी के हमलों को बढ़ा दिया है

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस साल लंबी दूरी के हमलों को काफी बढ़ा दिया है, जिससे आम नागरिकों की मौत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन में फ्रंट लाइन के पास, उत्तर-पूर्वी खार्कोव इलाके के एक गांव में रूसी तोपखाने के हमले में पांच लोग मारे गए। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “10 अगस्त को, रूसी सेना ने चुगुइव जिले के बुगाइवका गांव के रिहायशी इलाके में ज़बरदस्त तोपखाने से हमला किया। दुश्मन के हमले में कई घर तबाह हो गए। पांच लोग मारे गए।” उन्होंने हमले में मलबे में तब्दील हुए एक घर की तस्वीर भी पोस्ट की।

456 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराने का दावा

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात भर में छोड़े गए 456 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। मंत्रालय ने यह कभी नहीं बताया कि कितने ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुँचे। तातारस्तान इलाके ने पहले ही यूक्रेन के एक “बड़े” ड्रोन हमले की सूचना दी थी। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर चले हमले में 126 ड्रोन छोड़े। अधिकारियों ने बताया कि रूस के सीमावर्ती इलाके बेलगोरोद पर यूक्रेन के हमले में एक महिला की मौत हो गई, और फ्रंट लाइन वाले खेरसॉन इलाके में एक टैक्सी पर रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति मारा गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN