Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्स पति संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल, हैरान हुए लोग,...

एक्स पति संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल, हैरान हुए लोग, बोले- कितने अजीब रिश्ते…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/08/1200x900/esha_deol_bharat_1794120012991_vv0m_1794120032524_EhRe_16b3e862-cf19-4166-aae2-1af2adc9a9b9_feAW.png

ईशा देओल और उनके एक्स पति मुंबई की एक दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे। दोनों को साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने दोनों के साथ आने पर हैरान जताई तो कुछ लोगों ने कहा कि अच्छा है अगर दोनों वापस साथ आ जाएं। 

एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स पति भरत तख्तानी शनिवार को साथ में मुंबई की एक दिवाली पार्टी में पहुंचे। दिवाली पार्टी में अंदर जाने से पहले एक्स पति-पत्नी ने पैप्स के सामने साथ में पोज किया। ईशा और भरत को साथ में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स को दोनों को एक साथ देखकर हैरानी हुई तो कुछ ने दोनों के साथ दिखने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

एक्स पति संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा और भरत तख्तानी साथ में आते हैं और पैप्स के सामने पोज करते हैं। इसके बाद भरत तख्तानी पार्टी में अंदर जाने लगते हैं। ईशा वहां पैप्स से कुछ बात करती हैं और फिर अंदर जाने के लिए आगे बढ़ती है। ईशा के एक्स पति गेट पर ही उनका इंतजार कर रहे होते हैं। इसके बाद ईशा एक्स पति का हाथ पकड़कर साथ में अंदर जाती हैं।

ये भी पढ़ें: एशा देओल भरत तख्तानी से अलग होने के बाद मिस कर रहीं जिंदगी में रोमांस, बोलीं- मैं पूरी तरह से…

गुलाबी रंग की साड़ी में छाईं ईशा देओल

ईशा और भरत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा- इन दोनों के लिए खुशी है मुझे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी बात है कि दोनों साथ में हैं अभी। एक ने कहा- क्या ये दोनों साथ में वापस आ गए हैं? एक यूजर ने लिखा- ये कैसा कनेक्शन है भाई, तलाक हो गया तो अब साथ क्यों हैं। एक ने कहा- कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर। एक यूजर ने लिखा- अच्छा लगा दोनों को साथ में देखकर। काश ये अपनी बेटी के लिए वापस एक दूसरे के साथ आ जाएं। ईशा दिवाली पार्टी में गुलाबी रंग की साड़ी में पहुंचीं। वहीं, उनके एक्स पति भरत तख्तानी को बेज रंग के बंदगला में नजर आए।

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ लंच डेट पर दिखीं ईशा देओल, बहन अहाना भी साथ आई नजर

2024 में एक दूसरे से अलग हुए थे ईशा और भरत

ईशा और भरत ने 7 फरवरी, 2024 को फैंस को जानकारी दी थी कि वो दोनों अलग हो गए हैं। ज्वाइंट स्टेटमेंट में दोनों ने कहा था, “हमने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। जीवन के इस बदलाव के दौरान, हमारे दोनों बच्चों का हित और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगी। हम चाहेंगे कि हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान किया जाए।”

ये भी पढ़ें: ईशा देओल ने बताया एक्स हसबैंड भरत तख्तानी के साथ कैसा है रिश्ता, दोनों कर रहे हैं बच्चों की परवरिश

साल 2012 में हुई थी ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी

ईशा देओल और भरत तख्तानी पहली बार स्कूल के दिनों में मिले थे, जब ईशा 13 साल की थीं और भरत उन्हें अपना पहला क्रश मानते थे। करीब 10 साल बाद दोनों दोबारा मिले और 29 जून 2012 को शादी के बंधन में बंधे। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। बेटियों के नाम राध्या और मिराया है। बता दें, ईशा से अलग होने के बाद भरत तख्तानी ने अगस्त 2025 में दुबई की बिजनेसवुमन मेघना लखानी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN