Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्स बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज भेजती थी और…तेज प्रताप ने तलाक...

एक्स बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज भेजती थी और…तेज प्रताप ने तलाक पर किया शॉकिंग खुलासा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/tej_1791544320199_oYNq_1791544332574_xuyj_1c9fb12c-3537-473d-bdea-ea1516e8c303_f2Fj.jpg

तेज प्रताप यादव शो राइज एंड फॉल 2 में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते दिखे। उन्होंने तलाक को लेकर भी बात की और एक्स पत्नी के बारे में शॉकिंग दावे किए।

तेज प्रताप यादव इन दिनों राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रहे हैं। अब शो में तेज प्रताप ने अपने तलाक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों उनकी शादी नहीं चली। तेज प्रताप ने दावा किया कि दोनों के बीच दिक्कतें इतनी बढ़ गई थी कि वह घर नहीं जाते थे बल्कि दोस्त के घर रुक जाते थे।

तेज प्रताप बोले- प्रेशर में शादी कर ली थी

दरअसल, निहारिका तिवारी, तेज से उनके तलाक को लेकर पूछती हैं तो वह बोलते हैं, ‘लड़ाई-झगड़ा हो गया था और क्या। नया-नया शादी था एकदम, 3 महीने में लड़ाई-झगड़ा। हम कुछ और थे, वो कुछ और थी। प्रेशर में शादी कर लिया था हम लोगों ने। उस समय मैं मंत्री था- हेल्थ मिनिस्टर ऑफ बिहार।’

घर जाने का नहीं करता था मन, दोस्त के घर रुक जाता था

तेज प्रताप ने आगे कहा, ‘घर जाने का मन नहीं करता था, कभी दोस्त के घर रुक गया तो कभी कहीं चला गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बार तो पैरेंट्स के सामने उनकी लड़ाई हो जाती थी।’ तेज ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या सुबह 4 से 5 बजे तक पार्टी करती थीं।

तेज का ऐश्वर्या को लेकर शॉकिंग दावा

तेज ने जो सबसे शॉकिंग दावा किया वो ये कि उन्होंने ऐश्वर्या को उनके एक्स बॉयफ्रेंस से बात करते हुए पकड़ लिया था जिसमें लव यू और हार्ट इमोजी शामिल थे।

एक्स को भेजे लव यू मैसेज

तेज बोले, ‘विधान सभा में गया हुआ था। शाम में घर लौटा, मैं बेडरूम में आने के लिए एंट्री कर रहा था तो किसी लड़के से चैट कर रही थी वो। उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था, उसे पूरा चैट कर रही थी, लव यू, पूरा हार्ट इमोजी भेज रही थी। सब चीज उसको भेज रही थी। मैंने दूर से देख लिया पूरा।’

कोर्ट में सब्मिट किए प्रूफ

तेज ने यह भी दावा किया कि उन्होंने वीडियोज रिकॉर्ड किए थे उनके अनबन के और सारा प्रूफ कोर्ट में सब्मिट किया हुआ है।

करण और तेज प्रताप शो से बाहर

खैर बता दें कि तेज प्रताप अब शो से बाहर आ गए हैं। करण पटेल और तेज प्रताप यादव शो से बाहर हो गए हैं। करण जहां अपनी बिगड़ती तबीयत की वजह से बाहर आए हैं। वहीं तेज प्रताप अपने पॉलिटिक्स वर्क कमिटमेंट्स की वजह से।

वैसे तो रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कंटेस्टेंट शो को बीच में छोड़ता है तो उन्हें 2 करोड़ रुपये देने होते हैं मेकर्स को। लेकिन क्योंकि दोनों के शो छोड़ने की वजह अलग है इसलिए इन दोनों को ये पैसे नहीं देने पड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN