Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ऑस्कर में एंट्री से कैसे चूकी रणवीर सिंह की धुरंधर? गोंधल को...

ऑस्कर में एंट्री से कैसे चूकी रणवीर सिंह की धुरंधर? गोंधल को ऐसे मिली जगह

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/dhurandhar_oscar_18_09_1789751759398_umqy_1789751768944_MM2B_2c03b9fd-8f3c-4523-911d-14e0aef3517e_A4Px.png

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उस फिल्म का ऐलान कर दिया है जो ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ओर से भेजी जाएगी। इस फिल्म का ऐलान होने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाली धुरंधर को एंट्री क्यों नहीं मिली? 

ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ओर से मराठी थ्रिलर फिल्म गोंधल को चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज यानी 18 सितंबर को ये ऐलान किया है। इस फिल्म के ऐलान के बाद लोग पूछ रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाली धुरंधर भारत की तरफ से क्यों ऑस्कर के लिए नहीं गई? इस सवाल का जवाब दिया है फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया जूरी के सदस्य विवेक वासवानी ने।

ऑस्कर लायक फिल्म नहीं है रणवीर सिंह की धुरंधर

एनडीटीवी से खास बातचीत में विवेक वासवानी ने कहा कि धुरंधर ऑस्कर लायक फिल्म नहीं थी। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई थी, लेकिन हमें लगा नहीं कि फिल्म ऑस्कर के लायक है।” विवेक ने कहा कि धुरंधर भारत के कल्चर को उस तरह से नहीं दिखाती थी, जैसा जूरी एंट्री चुनते समय चाहती थी। इस बातचीत के दौरान विवेक ने ये भी बताया कि 14 में से जूरी के केवल चार सदस्य चाहते थे कि धुरंधर को चुना जाए।

रणवीर सिंह की धुरंधर के बारे में

धुरंधर की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह की ये फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2025 में रिलीज हुआ था। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल मार्च में रिलीज हुआ था। रणवीर सिंह की फिल्म के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे।

टॉप 3 में पहुंची थीं कौन-कौन सी फिल्में?

विवेक वासवानी ने ये भी बताया कि भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गोंधल को कैसे चुना गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोंधल के साथ रेस में 33 फिल्में थीं। इनमें से 14 हिंदी, चार मराठी, चार तेलुगु, तीन गुजराती, एक मलयालम, एक नेपाली और एक नागालैंड की फिल्म थी। इनमें से टॉप 3 में गोंधल, अंग और मैं वापस आऊंगा पहुंचीं। इसके बाद जूरी के सदस्यों ने गोंधल को चुना।

टॉप 3 फिल्मों के बारे में

गोंधल: संतोष डावखर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। गोंधल का रनटाइम 2 घंटे का है।

अंग: थेजा रियो ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 43 मिनट है।

मैं वापस आऊंगा: मैं वापस आऊंगा को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार नजर आए थे।

गोंधल की ऑस्कर एंट्री पर क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर?

भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री मिलने पर गोंधल के डायरेक्टर संतोष डावखर ने कहा कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी टीम और उनके प्रोडक्ट में विश्वास दिखाया है। वो नर्वस तो हैं, लेकिन उन्होंने कैंपेन की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लॉस एंजिल्स में ज्यादातर मीडिया और PR टीम को पहले ही हायर कर लिया है।

भारत

गोंधल के डायरेक्टर संतोष डावखर के बारे में

गोंधल के डायरेक्टर के बारे में बात करें तो वो महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर के रहने वाले हैं। वो पेशे से एक प्रोजेक्ट कंसल्टेंट हैं। सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। संतोष डावखर ने ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ से स्क्रीनप्ले राइटिंग का एक शॉर्ट कोर्स भी किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN